1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में कोविड-19 के 380 नए मामले सामने आए, 637 लोगों ने दी वायरस को मात

गुजरात में कोविड-19 के 380 नए मामले सामने आए, 637 लोगों ने दी वायरस को मात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2021 11:07 pm IST,  Updated : Jan 26, 2021 11:07 pm IST

गुजरात में मंगलवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 380 नए मामले सामने आए हैं।

Coronavirus Gujarat, Gujarat Coronavirus, Gujarat Coronavirus death toll- India TV Hindi
गुजरात में मंगलवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 380 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

अहमदाबाद: गुजरात में मंगलवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 380 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,59,867 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले अहमदाबाद से सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी कर बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस की महामारी के कारण 2 और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस घातक बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 4,381 पर पहुंच गया है।

ऐक्टिव मामलों की संख्या 4086 पर पहुंची

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, गुजरात में मंगलवार को कुल 637 लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को मात दी। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,51,400 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बयान में कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना वायरस के ऐक्टिव मामलों की संख्या 4086 है और उनका इलाज किया जा रहा है। बयान में कहा गया है कि अहमदाबाद में सबसे अधिक 89 नए मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ कर 61695 हो गई है।

अहमदाबाद में हुई एक मरीज की मौत
बयान के मुताबिक, अहमदाबाद में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गयी जिसके बाद जिले में मरने वालों की संख्या बढ कर 2290 हो गयी है। बयान के अनुसार सूरत जिले में 81 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 51955 हो गयी है। दूसरी ओर संघ शासित क्षेत्र दादरा, नागर हवेली तथा दमन एवं दीव में पिछले 24 घंटे में संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया। केंद्र शासित क्षेत्र में संक्रमण के 3364 मामलों में से 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3358 अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं तथा 4 लोगों का इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।