1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 125 नये मामले, नहीं हुई संक्रमण से किसी की मौत

राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 125 नये मामले, नहीं हुई संक्रमण से किसी की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2021 07:59 pm IST,  Updated : Jan 26, 2021 07:59 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 125 नये मामले मंगलवार को सामने आये इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,16,970 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से कोई मौत दर्ज नहीं हुई है।

Rajasthan reports 125 new COVID-19 cases- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना के 125 नये मामले सामने आये इससे अब तक संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,16,970 हो गई है। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 125 नये मामले मंगलवार को सामने आये इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,16,970 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से कोई मौत दर्ज नहीं हुई है। इस दौरान संक्रमण के 125 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,16,970 हो गयी जिनमें से 2836 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में कोटा में 34, जयपुर में 22, नागौर में 15, अजमेर में 13 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य में 257 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए इससे राज्य में अब तक कुल 3,11,374 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में इस घातक वायरस संक्रमण से अब तक 2760 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। जयपुर में 514, जोधपुर में 301, अजमेर में 221, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 115, पाली में 109 और सीकर में 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। 

इस बीच राजस्थान में कोरोना प्रतिरक्षण टीकाकरण के सातवें दिन सोमवार को 67,591 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए जो दिन के तय लक्ष्य का लगभग 71.65 प्रतिशत है। एक सरकारी प्रवक्‍ता के अनुसार, सोमवार को राज्य के 33 जिलों के 995 टीकाकरण केंद्रों पर 94,334 स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को पहले चरण का टीका लगाया जाना था। निर्धारित समयावधि में 67,591 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ। 

इस दौरान राज्य में एईएफआई (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव) के 16 मामले सामने आए। उल्लेखनीय है कि देशव्यापी अभियान के साथ राज्य में कोरोना प्रतिरक्षण टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई। सप्‍ताह में चार दिन टीकाकरण का कार्यक्रम है। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।