1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2004 नए मामले, 35 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2004 नए मामले, 35 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 30, 2020 11:00 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 11:00 pm IST

मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,004 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,28,047 तक पहुंच गई।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Coronavirus Updates- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,004 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,004 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,28,047 तक पहुंच गई। हालांकि राहत की बात यह है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या एक बार फिर इससे संक्रमित हुए लोगों की संख्या से ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 35 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,316 हो गई है।

इंदौर में सबसे ज्यादा 7 नई मौतें

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रदेश में कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में 7, भोपाल में 4, जबलपुर एवं होशंगाबाद में 3-3, शहडोल, बैतूल, विदिशा, सीहोर एवं झाबुआ में 2-2 और ग्वालियर, खरगोन, सागर, नरसिंहपुर, धार, छिंदवाड़ा, अनूपपुर एवं बालाघाट में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक 565 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 392, उज्जैन में 94, सागर में 100, जबलपुर में 150 एवं ग्वालियर में 130 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’

2289 मरीजों ने कोरोना को दी मात
अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के सबसे अधिक 482 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 278, ग्वालियर में 123 एवं जबलपुर में 176 नए मामले आए। उन्होंने कहा कि सूबे में कुल 1,28,047 संक्रमितों में से अब तक 1,04,734 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 20,997 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को कुल 2,289 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।