1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2187 नए मामले, 21 मरीजों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2187 नए मामले, 21 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 10, 2020 11:19 pm IST,  Updated : Sep 10, 2020 11:19 pm IST

मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 2187 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर अब 81,379 हो गई है।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Indore Coronavirus- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 2187 नए मामले सामने आए। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 2187 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर अब 81,379 हो गई है। गुरुवार को सबसे ज्यादा नए मामले इंदौर से सामने आए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 21 और व्यक्तियों की संक्रमण से मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,661 हो गई है। गुरुवार को वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा जानें इंदौर में गईं।

सबसे ज्यादा 6 मौतें इंदौर में

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में 6, भोपाल एवं शिवपुरी में 2-2 और ग्वालियर, जबलपुर, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, खंडवा, बैतूल, सतना, टीकमगढ़, मंडला एवं पन्ना में एक-एक मरीज की मौत हुई है। मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे अधिक 438 मौतें इन्दौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 315, उज्जैन में 83, सागर में 67, जबलपुर में 104, ग्वालियर में 74, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 26, रतलाम 27 एवं खरगोन में 33 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’

अब तक 61,285 लोग हुए ठीक
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में गुरुवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 312 नये मामले इंदौर जिले में आए जबकि भोपाल में 205, ग्वालियर में 184, जबलपुर में 167, नरसिंहपुर 137,खरगोन में 90 एवं सागर में 81 नये मामले आये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 81,379 संक्रमितों में से अब तक 61,285 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 18,433 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 1435 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 6,421 कंटेनमेंट जोन्स हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।