1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2544 नए मामले, 28 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2544 नए मामले, 28 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 22, 2020 11:15 pm IST,  Updated : Sep 22, 2020 11:15 pm IST

मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,544 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 1,10,711 तक पहुंच गई।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Indore Coronavirus- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,544 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,544 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 1,10,711 तक पहुंच गई। प्रदेश में मंत्रिपरिषद के 2 सदस्यों महेन्द्र सिंह सिसोदिया और हरदीप सिंह डंग की भी मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 28 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,035 हो गई है।

इंदौर में अब तक 509 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर और सागर में 4-4, जबलपुर में 3, विदिशा और रीवा में 2-2, भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, नरसिंहपुर, रतलाम, बैतूल, दमोह, सीहोर, रायसेन, छतरपुर, भिण्ड, शाजापुर, एवं सिंगरौली में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 509 मौतें इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 364, उज्जैन में 89, सागर में 87, जबलपुर में 130 एवं ग्वालियर में 105 लोगों की जान गई है। बाकी की मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’ इसबीच, प्रदेश के 2 मंत्रियों महेन्द्र सिंह सिसोदिया और हरदीप सिंह डंग के भी कोरोना वायरस के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दोनों मंत्रियों ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी है।

अब तक 86,030 मरीज हुए स्वस्थ
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा 446 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 272, ग्वालियर में 164, जबलपुर में 249, शहडोल में 89, नरसिंहपुर में 66, खरगोन में 62, एवं सागर में 58 नए मामले आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,10,711 संक्रमितों में से अब तक 86,030 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 22,646 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को 2,412 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।