1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बेटी के साथ दुकान पहुंचा 32 वर्षीय युवक, अचानक बेहोश होकर गिरा और फिर...देखें Video

बेटी के साथ दुकान पहुंचा 32 वर्षीय युवक, अचानक बेहोश होकर गिरा और फिर...देखें Video

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 05, 2025 07:11 pm IST,  Updated : Mar 05, 2025 08:24 pm IST

मध्य प्रदेश में एक 32 साल का युवक अपनी बेटी के साथ डेयरी पर सामान खरीदने पहुंचा और अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। गिरते ही उसकी मौत हो गई। देखें मौत का लाइव वीडियो...

बेहोश होकर गिरा युवक, हो गई मौत- India TV Hindi
बेहोश होकर गिरा युवक, हो गई मौत

उज्जैन: हार्ट अटैक से युवाओं की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिसके वीडियो भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही मामला धर्म नगरी उज्जैन में सामने आया है। यहां थाना नागझिरी क्षेत्र के नेहरू नगर में रहने वाला 32 वर्षीय युवक विजय डोली अपनी बेटी के साथ डेयरी पर सामान लेने पहुंचा। युवक काउंटर के पास खड़ा हुआ था और अपनी जेब से रुपये निकाले। रुपये उसके हाथ में ही थे तभी अचानक वह पीठ के बल पीछे की ओर सड़क पर गिर गया। दुकान के पास में खड़े लोगों ने तत्काल उसे सड़क से उठाकर काउंटर के पास लिटाया। कुछ ही समय में विजय फिर पलटकर सड़क पर गिर गया। सड़क पर निकल रहे अन्य युवक ने तत्काल विजय को सीपीआर दिया। हालांकि इसके बाद वह उठ नहीं पाया। लोग उसे अस्पताल ले जाया गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देखें वीडियो

अचानक आया हार्ट अटैक, हो गई मौत

नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि युवक का नाम विजय ढोली है जो कि नेहरू नगर का रहने वाला था। बीती रात वह अपनी बेटी के साथ घर के नजदीक एक डेयरी पर कुछ सामान लेने आया था। वहां उसने सामान खरीदने के लिए जैसे ही जेब से रुपये निकाले, कुछ ही मिनटों बाद वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि युवक को अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतक विजय ढोल बजाने का काम करता था।

(उज्जैन से प्रेम डोंडिया की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।