1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. धार के पीथमपुर में बड़ा हादसा, केमिकल फैक्ट्री में जहरीली गैस की चपेट में आए मजदूर, तीन की मौत

धार के पीथमपुर में बड़ा हादसा, केमिकल फैक्ट्री में जहरीली गैस की चपेट में आए मजदूर, तीन की मौत

 Published : Sep 07, 2025 10:17 pm IST,  Updated : Sep 07, 2025 11:02 pm IST

जानकारी के मुताबिक केमिकल फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इससे तीन मजदूरों की मौत हो गई। तीनों मजदूरों के शव को इंदौर के एमवाय अस्पताल में लाया गया है।

फैक्ट्री में जहरीली...- India TV Hindi
फैक्ट्री में जहरीली गैस Image Source : REPORTER INPUT

धार: धार के पीथमपुर में एक केमिकल फैक्ट्री में बड़े हादसे की खबर है। जानकारी के मुताबिक केमिकल फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इससे तीन मजदूरों की मौत हो गई। तीनों मजदूरों के शव को इंदौर के एमवाय अस्पताल में लाया गया है।

हादसे की जांच के आदेश

बताया जाता है कि इस हादसे की सूचना कई घंटों के बाद पुलिस को दी गई। धार के एसपी मनोज कुमार सिंह ने इस हादसे की जांच का आदेश दिया है।

पीथमपुर के श्री ऑयल कंपनी में हादसा

जानकारी के मुताबिक पीथमपुर के श्री ऑयल कंपनी सेक्टर-3 थाना बगदून में यह घटना उस वक्त हुई जब मजदूर इस केमिकल फैक्ट्री में काम कर रहे थे। अचानक जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में मजदूर आ गए। सुशील, दीपक, जगदीश इन तीन मजदूरों की इस हादसे में मौत हो गई।

गौरतलब है कि पीथमपुर में कंपनियों की लगातार लापरवाही एवं जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते लगातार इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

रिपोर्ट-एकता शर्मा, पीथमपुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।