1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP: दिग्विजय सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को कह दिया 'नपुंसक', जानिए वीडी शर्मा ने क्या दिया जवाब-VIDEO

MP: दिग्विजय सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को कह दिया 'नपुंसक', जानिए वीडी शर्मा ने क्या दिया जवाब-VIDEO

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 07, 2024 09:36 pm IST,  Updated : Sep 07, 2024 10:24 pm IST

कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को नपुंसक कह दिया है। इससे प्रदेश की राजनीति और भी गरमा गई है।

पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह- India TV Hindi
पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह Image Source : INDIA TV

अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के बयान पर जवाब देते हुए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को नपुंसक तक कह डाला।

उनकी नपुंसकता पर मुझे निराशा- दिग्विजय सिंह

जब शनिवार को दिग्विजय सिंह से पत्रकारों ने पूछा की वीडी शर्मा ने आप पर आतंकियों से संबंध के आरोप लगाए हैं। इस पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, 'माननीय वीडी शर्मा मुझे आतंकवादियों का हिमायती मानते हैं तो उनकी नपुंसकता पर मुझे निराशा होती है।'

ट्रिपल इंजन की सरकार

इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा, 'जो व्यक्ति सरकार में जिसकी ट्रिपल इंजन सरकार है। केंद्र, राज्य, नगर पालिका, नगर निगम मुझे आतंकवादी का सहयोगी मानता है। वह नपुंसक है कि नहीं जो मेरे खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।' 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दिया जवाब

दिग्विजय सिंह के नपुंसक कहे जाने के बाद मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी सामने आए। वीडी शर्मा ने कहा, 'दिग्विजय सिंह का इस  प्रकार की टिप्पणी करना मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन जिस प्रकार की भाषा को उन्होंने उपयोग किया है। यह उनकी वरिष्ठता और जिस स्थान पर वह रहे हैं। मैं ऐसा मानता हूं कि इस प्रकार के शब्दों के उपयोग करना ठीक नहीं है।'

तो मुझे वह नपुंसकता स्वीकार- वीडी शर्मा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, 'दिग्विजय सिंह के लिए एक बात में जरूर कहना चाहता हूं, जो आपने कहा उसके आधार पर अगर आप हमारे जनजातीय और अनुसूचित जाति के भाइयों बहनों का हक छीन कर आप अगर मुसलमानों को देना चाहते हैं। मैं अगर इस बात का विरोध करता हूं, तो मुझे वह नपुंसकता स्वीकार है।'

 पुरुषत्व को चैलेंज करता हूं- वीडी शर्मा

उन्होंने आगे कहा, 'दिग्विजय सिंह जी आप अगर दलित भाइयों का, अनुसूचित जनजाति का हक को छीनकर मुसलमान को देने के लिए आपका जो प्रयास है तो मैं आपके उसे पुरुषत्व को चैलेंज करता हूं।'

वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 'इसलिए मैं ऐसे शब्दों का उपयोग तो नहीं करूंगा जो छोटे और हल्के शब्दों का अपने प्रयोग किया है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण आपकी मानसिकता आज भी देश के अंदर मुसलमान की हक के लिए हमेशा से कहते रहे हैं। कांग्रेस के अंदर आपके प्रधानमंत्री ने कहा पहला हक मुसलमान का है। आपके कांग्रेस के बड़े नेता कहते रहे आरक्षण में मुसलमान को आरक्षण देना मतलब अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों का आरक्षण के हक छीनना है। अगर इसको और आप कांग्रेस अपना पुरुषत्व मानते हैं तो मैं इसको चैलेंज करता हूं।'

तुष्टीकरण की राजनीति में दिग्विज सिंह माहिर- वीडी शर्मा

दरअसल, बीते दिनों वीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा था कि तुष्टीकरण की राजनीति करने के लिए दिग्विजय सिंह माहिर हैं। अगर आतंकवादी भी और मुस्लिम है तो उसे गले मिलने जाते हैं। मोहन चंद शर्मा की शहादत पर यही दिग्विजय सिंह ने कहा था कि यह फेक एनकांउटर है, आतंकवादी के घर गए थे, जिसे सर्वोच्च न्यायालय ने फांसी की सजा दी। तुष्टिकरण की राजनीति जो अंग्रेजों के समय से कांग्रेस करते आई है आज भी कांग्रेस के खून में अंग्रेजों के जींस है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।