1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में लागू होगा ड्रेस कोड, मोहन सरकार ने की तैयारी

मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में लागू होगा ड्रेस कोड, मोहन सरकार ने की तैयारी

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 10, 2024 12:52 pm IST,  Updated : Jul 10, 2024 01:25 pm IST

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य के सरकार कॉलेजों में ड्रेस कोड को अनिवार्य कर सकती है। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर परमार ने इस मामले में इंडिया टीवी से बातचीत की है।

मध्य प्रदेश में कॉलेजों में ड्रेस कोड की तैयारी।- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में कॉलेजों में ड्रेस कोड की तैयारी। Image Source : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य के सरकारी कॉलेजों में ड्रेस कोड लागू करने का नियम लेकर सामने आ सकती है। जानकारी के मुताबिक, राज्य की मोहन यादव सरकार ने ड्रेस कोड को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश सरकार पीएम श्री कालेजों में भी ड्रेस कोड लागू कर सकती है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले को।

शिक्षा मंत्री ने दिया बयान

मध्य प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर परमार ने इस मामले में इंडिया टीवी से बातचीत की है। परमार ने कहा कि हिजाब अभी हमारे महाविद्यालय के गणवेश के विषय को नहीं रखता है। सर्व सहमति से ही हम ड्रेस कोड तय करेंगे। आपको बता दें कि  इंडिया टीवी से बातचीत में भोपाल के कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भी कहा कि ड्रेस कोड होना चाहिए।

विरोध भी शुरू

ड्रेस कोड के मामले के सामने आते ही इस मामले पर विरोध भी शुरू हो गया है। भोपाल क्षेत्र से कांग्रेस के मुस्लिम विधायक आरिफ मसूद ने ड्रेस कोड का विरोध करते हुए कहा कि कार ड्रेस कोड के जरिए हिजाब और बुर्के को लेकर छींटाकशी करना चाहती है। मसूद ने कहा कि यह नहीं चलेगा

ड्रेस कोड ऑप्शनल रखना चाहिए- कांग्रेस विधायक

कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि कर्नाटक में भी हिजाब पर बेवजह विवाद खड़ा किया गया था। संविधान की धारा 29, धारा 30 के मुताबिक हमें रिलिजियस आजादी है। मध्य प्रदश में इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा मसूद ने कहा कि ड्रेस कोड को ऑप्शनल रखना चाहिए। गर्ल्स कॉलेज है तो छात्राएं बिना बुर्के के जा सकती हैं। लेकिन अगर गर्ल्स कॉलेज नहीं है तो वहां पर बुर्का पहनना चाहिए।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश से सामने आई रूह कंपा देने वाली घटना, पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग किया, खून से लाल हुआ घर का आंगन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।