1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश से सामने आई रूह कंपा देने वाली घटना, पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग किया, खून से लाल हुआ घर का आंगन

मध्य प्रदेश से सामने आई रूह कंपा देने वाली घटना, पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग किया, खून से लाल हुआ घर का आंगन

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 10, 2024 11:32 am IST,  Updated : Jul 10, 2024 11:47 am IST

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक पति ने अपनी पत्नी का सिर काट दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Morena- India TV Hindi
मध्य प्रदेश से सामने आई रूह कंपा देने वाली घटना Image Source : INDIA TV

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना से एक रूह कंपाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी का सिर काटकर हत्या कर दी। पत्नी का शव घर के आंगन में पड़ा मिला और कुछ ही दूरी पर उसका कटा हुआ सिर भी पड़ा मिला। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने आरोपी पति आनंद शर्मा को हिरासत में लिया है। 

क्या है पूरा मामला?

ये मामला मुरैना के अंबाह थाना क्षेत्र अंतर्गत पूठ रोड का है। मृत महिला की पहचान छाया शर्मा के रूप में हुई है। उसकी उम्र 24 साल थी। उसके भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृत महिला के भाई को अज्ञात सूत्रों से जानकारी मिली थी कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है।

घटना के पीछे की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बारीकी से जांच के लिए एफएसएल दल भी घटनास्थल पर पहुंचा है। घर के आंगन में चारों तरफ खून ही खून दिखाई दे रहा है और महिला का धड़ और उसका सिर कुछ ही दूरी पर पड़ा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। (इनपुट- मुरैना से उपेंद्र गौतम की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।