1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर FIR दर्ज, शादी समारोह में लहराई बंदूक

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर FIR दर्ज, शादी समारोह में लहराई बंदूक

 Published : Feb 21, 2023 10:20 pm IST,  Updated : Feb 21, 2023 10:20 pm IST

धीरेन्द्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम द्वारा दलित परिवार के लोगों को धमकाया जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उसके बाद पुलिस ने शालिग्राम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

बागेश्वर धाम के...- India TV Hindi
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उनके छोटे भाई शालिग्राम Image Source : FILE PHOTO

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के करीब स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम पर अनुसूचित जाति वर्ग के परिवार को धमकाने का आरोप लगा है और पुलिस ने SC-ST एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों गढ़ा गांव में एक अहिरवार परिवार की बेटी की शादी थी, यह परिवार पहले बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विवाह करना चाहता था और इसके लिए आवेदन भी दिया था, मगर बाद में फैसला बदल दिया। यह बात धीरेन्द्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम को रास नहीं आई और उन्होंने शादी समारोह में पहुंचकर हंगामा किया, साथ ही धमकाया भी।

धीरेन्द्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम द्वारा दलित परिवार के लोगों को धमकाया जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उसके बाद पुलिस ने शालिग्राम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें-

बताया गया है कि गढ़ा गांव के ही एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरों के साथ एक पोस्ट लिखी थी जिसमें धीरन्द्र शास्त्री का भाई शालिग्राम नजर आ रहा था। उसके हाथ में कट्टा भी नजर आ रहा है और वह धमका भी रहा है, इसी आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।