1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP: कार का टायर बदल रहे थे, तभी ट्रक ने मारी टक्कर, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष की मौत

MP: कार का टायर बदल रहे थे, तभी ट्रक ने मारी टक्कर, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष की मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 12, 2024 12:24 pm IST,  Updated : May 12, 2024 12:24 pm IST

रायसेन के बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वो अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी शोर के बीच मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे। रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। 

उज्जैन महाकाल से लौटते समय हादसा

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। हादसा देर रात करीब 3:00 बजे का बताया जा रहा है। उज्जैन महाकाल से लौटते समय रायसेन से कुछ आगे सांची रोड पर ग्राम खानपुरा से पास उनकी गाड़ी पंचर हो गई। वे और उनके साथी गाड़ी की पीछे की डिग्गी खोलकर टायर बदलने का प्रयास के रहे थे, इसी दौरान एक ट्रक ने पीछे से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। 

राजनीतिक एक्टिविटी रायसेन में रही

जयप्रकाश किरार करीब दो साल पहले तक रायसेन बीजेपी के जिलाध्यक्ष थे, इससे पहले उनकी पत्नी अनीता किरार पांच साल जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। मूलत वह विदिशा के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी पूरी राजनीतिक एक्टिविटी रायसेन में रही है। इसकी वजह उनका रायसेन का दामाद होना था। उनकी पत्नी रायसेन के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे भंवरलाल पटेल की बहन हैं। राजनेता के साथ ही रायसेन में ज्यादातर लोगों उनके साथ दामाद का रिश्ता रखते थे, इसलिए राजनीति के अलावा शहर में उन्हें खास स्नेह मिलता रहा है। (IANS)

ये भी पढे़ं- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।