1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP: शोभा यात्रा में किसने फेंके नफरती पत्थर? हनुमान बने शख्स को दिया गया धक्का, मुख्य आरोपी गिरफ्तार-VIDEO

MP: शोभा यात्रा में किसने फेंके नफरती पत्थर? हनुमान बने शख्स को दिया गया धक्का, मुख्य आरोपी गिरफ्तार-VIDEO

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 13, 2025 09:32 am IST,  Updated : Apr 13, 2025 10:23 am IST

शोभा यात्रा पर जैसे ही पथराव शुरू हुआ। इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए। शोभा यात्रा के साथ चल रहे पुलिसवाले भी पत्थरबाजों के आगे बेबस नजर आए। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।

 पथराव कांड के मुख्य आरोपी विक्की पठान- India TV Hindi
पथराव कांड के मुख्य आरोपी विक्की पठान Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के गुना जिले में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शनिवार रात जबरदस्त बवाल हो गया। शोभा यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके चलते अफरा-तफरी मच गई। गुना पथराव के मुख्य आरोपी विक्की पठान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हमले का एक्सक्लूसिव वीडियो भी सामने आया है। हिंदू पक्ष का आरोप है कि मस्जिद के अंदर से शोभा यात्रा पर पत्थर फेंके गए। गलियों के अंदर से निकले उपद्रवियों ने शोभा यात्रा में शामिल गाड़ियों पर पथराव किया।

20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

शोभा यात्रा पर हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण हालात हैं। वहीं, इस मामले में हिंदू पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने 5 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से मुख्य आरोपी समेत 9 को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना  के बाद से ही इलाके में तनाव है। मौके पर कई थानों की फोर्स को तैनात किया गया है।  

हनुमान बने शख्स को दिया गया धक्का

गुना में हनुमान जयंती जुलूस पर हमले का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा गया कि एक वर्ग विशेष का युवक बेल्ट लेकर हनुमान के रूप में सजे व्यक्ति को धक्का दे रहा है। गुना हनुमान जयंती पथराव मामले में दर्ज आरोपी विक्की पठान ने मस्जिद के 50 मीटर दूर रहने वाले पुरषोत्तम सेलर को जान से मारने की धमकी दी है।

अब हम यहां नहीं रहेंगे- पुरुषोत्तम के परिजन

जुलूस निकालने के बाद उनके घर के अंदर भी पथराव किया गया था। घर की पहली मंजिल पर पत्थर पड़े हुए हैं। घर वाले बेहद डरे हुए हैं। इंडिया टीवी से पुरुषोत्तम सेलार ने कहा कि शनिवार रात आधे घंटे तक हंगामा हुआ। अब हम घर छोड़ कर चले जाएंगे। पुरुषोत्तम की छोटे भाई की पत्नी किरण ने कहा कि वह काफी डर गईं हैं। विक्की पठान ने रात में हमें जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल तोड़ दिया अब हम यहां नहीं रहेंगे।

मस्जिद के सामने जुलूस रोकने की क्या जरूरत- मौलाना

मदीना मस्जिद के मौलाना हाफ़िज़ फारखी ने कहा कि क्षेत्र के भाजपा पार्षद ओमप्रकाश गब्बर के चलते हुए ये पूरा विवाद हुआ है। पहले पथराव हिंदू पक्ष ने किया जो मूर्ति के नीचे पत्थर लेकर आ रहे थे। उसके बाद मस्जिद की तरफ से पथराव हुआ। मौलाना फारखी ने कहा मस्जिद के सामने जुलूस रोकने की जरूरत क्या है? पहले दोपहर में जुलूस निकलता था अब शाम की नमाज के समय जुलूस निकल रहा है।

आरोपी की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

गिरफ्तार मुख्य आरोपी विक्की पठान कांग्रेस का सक्रिय सदस्य था। पार्षद का चुनाव वार्ड नंबर 6 से लड़ चुका था। ⁠विक्की की गिरफ्तारी के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ⁠पत्नी नजमा ने पति विक्की को बेकसूर बताया है। इंडिया टीवी से बात करते हुए फफक-फफक कर रोते हुए पत्नी ने बताया कि उनके पति और बेटे को पुलिस बेरहमी से पीटते हुए रात को घर से उठा लिया था। मोबाइल भी साथ ले गए। 

9 को किया गया गिरफ्तार

गुना में हनुमान जयंती पर हुए पथराव मामले पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्की खान समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।