1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बार-बार क्लेश करना पत्नी को पड़ा भारी, तंग आकर पति ने घोंपा 50 बार चाकू, फिर हाथ धोकर पहुंचा थाने

बार-बार क्लेश करना पत्नी को पड़ा भारी, तंग आकर पति ने घोंपा 50 बार चाकू, फिर हाथ धोकर पहुंचा थाने

 Published : Sep 06, 2024 06:42 pm IST,  Updated : Sep 06, 2024 06:51 pm IST

शिवपुरी में घरेलू क्लेश से तंग आकर एक शख्स ने पत्नी को 50 से अधिक बार चाकू गोंदकर हत्या कर दी। हमले से घायल तड़प रही पत्नी के पास से पति तक नहीं हटा जब तक कि उसकी जान नहीं चली गई।

बदरवास पुलिस थाना- India TV Hindi
बदरवास पुलिस थाना Image Source : INDIA TV

शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में घर में रोज-रोज पत्नी के क्लेश से तंग आकर पति ने उसकी हत्या कर दी। पति की नफरत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने पत्नी को 50 बार चाकू मारे। इससे उसकी मौत हो गई। मामला कोलारस अनुविभाग की बदरवास का है। खून से लथपथ पति ने पानी हाथ धोकर सीधे पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी को 50 से ज्यादा बार मारा चाकू

जानकारी के अनुसार, बदरवास में रहने वाली एक 38 साल की विवाहिता की हत्या पति ने कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारा अपनी पत्नी की हत्या कर सीधे थाने पहुंच गया और बोला मैने अपनी पत्नी को मार दिया है। पुलिस ने इस सूचना पर मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला के शरीर में लगभग 50 बार चाकू मारे है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बुन्देल सिंह जाटव उर्फ मुरारी बिजरौनी गांव हाल निवासी बदरवास के वार्ड क्रमांक 7 अंबेडकर कॉलोनी में साक्षी गार्डन मे निवास करता था। मुरारी जाटव की पत्नी छोटी बाई अपने तीन बच्चों को लेकर बदरवास ही रहती थी। इस परिवार का बड़ा बेटा बाहर काम करता था और छोटा बेटा ओर बेटी पढाई कर रहे थे। मुरारी अपने गांव में निवास कर खेती बाडी करता था।

घर पर नहीं थे बच्चे

बताया जा रहा है कि दोपहर के समय मुरारी जाटव अपने घर पर आया उस समय पत्नी छोटी बाई घर पर अकेली थी। छोटा बेटा स्कूल गया था वही बेटी शिवपुरी में स्कूल की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी। इस कारण पति पत्नी दोनों घर पर अकेले थे। आज दोपहर दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। पति ने गुस्से में छोटी बाई में चाकू मारने शुरू कर दिए और जब तक नहीं रुका जब तक उसकी जान नहीं चली गई। बताया जा रहा है कि मुरारी ने अपनी पत्नी में 50 से अधिक चाकू मारे।

हाथ में चोट लगने का कराया इलाज, तब गया थाने

मुरारी जाटव अपनी पत्नी की हत्या कर हाथ पैर को साफ कर किसी झोला छाप डॉक्टर के पास गया था और हाथ में चोट लगने के कारण हाथ में पट्टी करवाकर थाने पहुंचा और कहा कि मैने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मुरारी का दो कमरों का मकान है। एक कमरे में उसकी पत्नी की खून से सनी लाश पड़ी है।

रिपोर्ट- केके दूबे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।