1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Video: 3 साल के बच्चे को लेकर ट्रेन में चढ़ रही थी महिला, फिलकर नीचे गिरी, दोनों पैर कटे

Video: 3 साल के बच्चे को लेकर ट्रेन में चढ़ रही थी महिला, फिलकर नीचे गिरी, दोनों पैर कटे

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 01, 2026 07:09 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 07:12 pm IST

महिला के दोनों पैर कट गए, लेकिन बच्चा बच गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हुआ।

Itarsi Accident- India TV Hindi
इटारसी रेलवे स्टेशन पर हादसा Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में इटारसी जंक्शन पर सोमवार को एक महिला हादसे का शिकार हो गई। वह जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। उसके हाथ में तीन साल का बच्चा भी था। इसी दौरान महिला का हाथ छूट गया और वह ट्रेन के नीचे गिर गई। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए आए और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन महिला ट्रेन के पहिए के नीचे आ गई और उसके दोनों पैर कट गए। पुलिसकर्मियों ने महिला को बोरे में भरकर पटरियों से उठाया और अस्पताल पहुंचाया।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला ट्रेन को लेकर कन्फ्यूज थी और प्लेटफॉर्म में इधर-उधर भटक रही थी। जब ट्रेन चलने लगी तो वह जल्दीबाजी में चढ़ने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई।

रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस से हुआ हादसा

इटारसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान 25 वर्षीय अंजलि कश्यप अपने तीन साल के बेटे के साथ ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप में गिर गईं। इस भीषण हादसे में महिला के दोनों पैर कट गए, जबकि उनका बच्चा चमत्कारिक रूप से मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बच गया। ​जबलपुर के बिलपुरा मड़ाई की रहने वाली अंजलि रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस (22187) से यात्रा कर रही थीं। सुबह करीब 6:33 बजे ट्रेन इटारसी पहुंची। जब ट्रेन स्टेशन से रवाना होने लगी, तब महिला ने बच्चे को साथ लेकर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया। 

यात्रियों ने चेन खींचकर रोकी ट्रेन

यात्रियों ने तुरंत अलार्म चेन खींचकर ट्रेन रोकी। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने सफाई कर्मियों की मदद से मां-बेटे को ट्रैक से बाहर निकाला। एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना महिला को निजी ऑटो से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ के अनुसार महिला का एक पैर जांघ के पास से और दूसरा पैर पंजे से कट चुका है। वहीं, बच्चे की पीठ पर हल्की चोटें हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला दौड़कर ट्रेन पकड़ती दिख रही है।

(इटारसी से अब्दुल सलीम की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में 'खेत बचाओ अभियान' का शुभारंभ किया, जानें क्या कहा

MP: तीन बेटियों को जहर पिलाकर मां ने खुद भी किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।