1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेशः उज्जैन की SBI ब्रांच में 2 करोड़ के आभूषण चोरी, 8 लाख कैश भी ले गए चोर; सामने आया CCTV

मध्य प्रदेशः उज्जैन की SBI ब्रांच में 2 करोड़ के आभूषण चोरी, 8 लाख कैश भी ले गए चोर; सामने आया CCTV

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Mangal Yadav
 Published : Sep 02, 2025 03:41 pm IST,  Updated : Sep 02, 2025 03:57 pm IST

उज्जैन के महानंदा नगर में एक बड़ी डकैती हुई है, जहां एसबीआई शाखा से 2 करोड़ के आभूषण और ₹8 लाख नकद चोरी हो गए। सीसीटीवी फुटेज में चोरी के बाद दो लोग बैंक से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

चोरी की तस्वीर- India TV Hindi
चोरी की तस्वीर Image Source : REPORTER INPUT

उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन की एसबीआई ब्रांच में दो करोड़ रुपये के आभूषण की चोरी का मामला सामने आया है। चोर 8 लाख रुपये कैश भी चोर ले गए। जानकारी के अनुसार, उज्जैन के महानंदा नगर की एसबीआई की ब्रांच से चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश करीब दो करोड़ के आभूषण और 8 लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए।  

चोरी का सीसीटीवी आया सामने

महानंदा नगर की एसबीआई ब्रांच में हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश जाते हुए कैद हुए हैं। सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

गोल्ड लोन लेने वालों के आभूषण चोरी

चोरी हुआ सोना उन ग्राहकों का है जिन्होंने गोल्ड लोन लिया था। रिपोर्टों से पता चलता है कि चोरी के दौरान बैंक लॉकर नहीं तोड़ा गया था। पुलिस को शक है कि बैंक के अंदर काम करने वाले किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सुबह जब सफाईकर्मी और मैनेजर पहुंचे तो उन्होंने मुख्य द्वार और लॉकर के ताले खुले पाए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जबलपुर के बैंक में भी हुई थी चोरी

वहीं, जबलपुर जिले के एक गांव में 11 अगस्त को हुई बैंक डकैती की साजिश छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की एक जेल में रची गई थी। इस मामले में एक दिन पहले कथित मुख्य साजिशकर्ता और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि इन गिरफ्तारियों के बाद इस मामले में 17 अगस्त से अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या छह हो गई। जबलपुर जिले के खिटोला इलाके में हेलमेट पहने तीन युवकों ने ‘ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक’ की शाखा से कर्मचारियों की मौजूदगी में 20 मिनट के भीतर बंदूक दिखाकर लगभग 15 किलोग्राम सोना और पांच लाख रुपये लूट लिए थे। गिरोह के दो सदस्य मोटरसाइकिल पर बाहर इंतजार कर रहे थे।

बिहार पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस के साथ एक संयुक्त कार्रवाई में डकैती के मुख्य आरोपी राजेश दास (38) और उसके साथी इंद्रजीत दास (22) को रविवार को गिरफ्तार किया था और दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर सोमवार को जबलपुर लाया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।