Sunday, January 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बाल-बाल बचे जीतू पटवारी, कार में आगे की सीट पर थे, पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

बाल-बाल बचे जीतू पटवारी, कार में आगे की सीट पर थे, पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

इंदौर से भोपाल लौटते समय जीतू पटवारी हादसे के शिकार हो गए। हालांकि, इस हादसे में वे बाल-बाल बच गए। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

Reported By : Anurag Amitabh Edited By : Malaika Imam Published : Jan 30, 2025 12:28 pm IST, Updated : Jan 30, 2025 01:10 pm IST
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे जीतू पटवारी- India TV Hindi
Image Source : @INCMP सड़क हादसे में बाल-बाल बचे जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर से भोपाल लौटते समय एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हालांकि, इस हादसे में वे बाल-बाल बच गए। हादसा तब हुआ जब पटवारी की फॉर्च्यूनर कार इंदौर-भोपाल हाईवे पर फंदा टोल के पास पहुंची और अचानक पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉर्च्यूनर कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन घटना में जीतू पटवारी और उनके स्टाफ को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के वक्त जीतू पटवारी अपनी कार की आगे की सीट पर बैठे थे और इस घटना में वे पूरी तरह से सुरक्षित रहे।

सुरक्षा को लेकर पार्टी ने जताई चिंता

हादसे के बाद उनकी सुरक्षा के बारे में चिंता जताई गई। कांग्रेस पार्टी ने 'एक्स' कर जानकारी दी, "इंदौर-भोपाल हाईवे पर फंदा टोल के पास कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी! प्रदेश अध्यक्ष जी और उनका स्टाफ सुरक्षित हैं!" पार्टी ने आगे, "मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य सरकार से पूर्व में भी पीसीसी चीफ की सुरक्षा को लेकर आग्रह कर चुकी है! हम पुनः इस दिशा में सरकार का ध्यान आकृष्ट कर रहे हैं!"

पन्ना में 2 मजदूरों की मौत, 50 घायल

वहीं, मध्य प्रदेश की एक अन्य खबर पन्ना जिले से है। यहां के जेके सीमेंट फैक्ट्री प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री की एक यूनिट में भाड़ा गिरने से नीचे काम कर रहे मजदूरों पर मलबा गिर गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें-

चंडीगढ़ मेयर चुनाव आज, सिटिंग मेयर को हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, अब डालेंगे वोट

पन्ना के जेके सीमेंट फैक्ट्री प्लांट में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement