1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंजीनियर अक्षय को बना दिया था फहीम, दोस्तों ने गंगाजल पिलाकर फिर हिंदू बनाया

इंजीनियर अक्षय को बना दिया था फहीम, दोस्तों ने गंगाजल पिलाकर फिर हिंदू बनाया

 Published : Nov 18, 2022 10:39 pm IST,  Updated : Nov 18, 2022 10:39 pm IST

खंडवा के अक्षय गौर नाम के युवक ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वह बेरोजगार था, इसी दौरान उसका आलिम से संपर्क हुआ। अक्षय ने अपनी परेशानियां आलिम को बताई तो उसने परेशानियों से मुक्ति के लिए हिंदू धर्म छोड़ने की बात कही और मस्जिद आने को कहा।

akshya gaur- India TV Hindi
अक्षय गौर Image Source : SOCIAL MEDIA

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में इंजीनियर युवा का धर्मांतरण कराने और फिर दोस्तों द्वारा गंगाजल पिलाकर उसे हिंदू बनाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले आलिम अमीनुद्दीन कादरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

खंडवा के अक्षय गौर नाम के युवक ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वह बेरोजगार था, इसी दौरान उसका आलिम से संपर्क हुआ। अक्षय ने अपनी परेशानियां आलिम को बताई तो उसने परेशानियों से मुक्ति के लिए हिंदू धर्म छोड़ने की बात कही और मस्जिद आने को कहा। अक्षय का आरोप है की उसे मस्जिद में नमाज पढ़ाई गई और कलमा पढ़ा कर उसका धर्म बदल दिया गया। साथ ही उसे नया नाम फहीम खान दिया गया। अक्षय ने जब अपने फेसबुक अकाउंट पर धर्म परिवर्तन की बात लिखी और नया नाम का भी जिक्र किया तो उसके दोस्तों ने समझाया।

अक्षय गौर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा था, ''मैंने अपना नया धर्म चुन लिया है। मेरा नया नाम फहीम खान है।'' जब उसके हिंदू दोस्तों ने उसकी पोस्ट देखी तो हैरान रह गए। बाद में अक्षय को उसके दोस्त एक शिव मंदिर जो महादेवगढ़ में है वहां ले गए और पूजा के साथ अनुष्ठान भी कराया गया , साथ ही उसे गंगाजल पिलाकर फिर हिंदू बनाया गया। अक्षय का आरोप है कि उसका आलिम ने ब्रेनवॉश किया था और कहा था कि इस्लाम ही ऐसा धर्म है कि अल्लाह की इबादत करने से जन्नत मिलेगी, उसके बहकावे में मैं आ गया था।

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने संवाददाताओं को बताया है कि अक्षय की शिकायत पर मोघाट थाना पुलिस ने आलिम अमीनुद्दीन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं आलिम का कहना है कि अक्षय की ओर से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, युवक खुद ही मस्जिद में मुस्लिम बनने आया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।