1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 7 साल की बेटी से रेप के जुर्म में दोषी पिता ने जेल में लगाई फांसी, हुई मौत, मचा हड़कंप

7 साल की बेटी से रेप के जुर्म में दोषी पिता ने जेल में लगाई फांसी, हुई मौत, मचा हड़कंप

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 12, 2025 08:12 am IST,  Updated : Mar 12, 2025 10:07 am IST

मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित जिला जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। ये कैदी अपनी ही नाबालिग बेटी से रेप मामले में दोषी पाया गया था।

jail- India TV Hindi
जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली Image Source : REPRESENTATIVE PIC

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक कैदी ने अपने पैजामे के नाड़े से फांसी का फंदा बनाया और उसमें लटक गया। कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस कैदी को अपनी ही नाबालिग बेटी से रेप का दोषी माना गया था। इस कैदी को 2 दिन पहले डबल उम्रकैद की सजा मिली थी। 

4 साल से जेल में बंद था शख्स

मध्य प्रदेश की खंडवा जिला जेल में सजा काट रहे एक कैदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, कि सजायाफ्ता कैदी अपनी ही 7 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के जुर्म में डबल उम्रकैद की सजा काट रहा था। उसे महज़ दो दिन पहले ही खंडवा जिला अदालत ने दोहरे कारावास की सजा सुनाई थी। 

पिता पिछले 4 साल से जेल में बंद था और उसने अपने बैरक के पीछे पायजामे की नाड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई और खुदखुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रबंधन और पुलिस सक्रिय हो गए। इसके बाद पुलिस ने मृतक कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वही इस मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस जेल परिसर पहुंचे हैं।

यह कैदी अपनी 7 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में दो दिन पहले ही दोषी साबित हुआ था, जिसे कोर्ट ने डबल उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस मामले की सुनवाई के दौरान ही पीड़ित नाबालिग की भी मौत हो गई थी। घटना को लेकर जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी ने बताया कि आत्महत्या करने वाला कैदी विगत 2021 से हमारी जेल ने बंद था। दो दिन पहले ही उसे कोर्ट ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का दोषी पाकर दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कैदी ने शाम के वक्त बैरक के पीछे खुद के लोवर के नाड़े से फांसी लगा ली। नियमानुसार ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा इस मामले की जांच करवाई गई है।

इस मामले में जिला जेल खंडवा की जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी का बयान सामने आया। (इनपुट: प्रतीक मिश्रा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।