1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: इंदौर में भारत की जीत के बाद दो पक्षों में बड़ा विवाद, पत्थरबाजी के बाद पुलिस अलर्ट

VIDEO: इंदौर में भारत की जीत के बाद दो पक्षों में बड़ा विवाद, पत्थरबाजी के बाद पुलिस अलर्ट

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 09, 2025 11:55 pm IST,  Updated : Mar 10, 2025 08:36 am IST

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है लेकिन इंदौर के महू में दो पक्षों में विवाद की घटना सामने आई है। पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। देखें वीडियो...

इंदौर में दो पक्षों में विवाद- India TV Hindi
इंदौर में दो पक्षों में विवाद

आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को मिली जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी बीच इंदौर के महू में भारत की जीत के बाद दो पक्षों में बड़ा विवाद हो गया है। इस विवाद के बाद पत्थरबाजी और आगजनी की घटना सामने आई है, वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है। पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। भारत की जीत के बाद जश्न मना रहे जुलूस पर एक गुट द्वारा पथराव किया गया। उपद्रवियों ने गाड़ियों में की जमकर तोड़फोड़ और उसके बाद दो गाड़ी और अब तक चार दुकानों को किया आग के हवाले।

देखें वीडियो

विशेष वर्ग ने जश्न जुलूस पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक भारत और न्यूजीलैंड मैच में भारत की जीत के बाद महू शहर में एक विशेष वर्ग ने जश्न मना रहे जुलूस पर पथराव कर दिया जिससे तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। दरअसल भारत की जीत के बाद महू शहर में युवाओं द्वारा हर्ष जुलूस निकाला जा रहा था। उक्त जुलूस शहर की जामा मस्जिद के सामने से निकल रहा था। इस दौरान जामा मस्जिद के आस पास से विशेष वर्ग के कुछ लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। इस दौरान युवाओं में भगदड़ मच गई। इस घटना के बाद शहर भर में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया।

उपद्रव के बाद जगह जगह युवा लाठियां लेकर चौक चौराहों पर तैनात नजर आए। हालांकि देर रात्रि तक प्रशासन ने पूरी तरह से मोर्चा संभाल लिया। घटना में आगजनी के साथ ही पत्थरबाजी के वीडियो भी सामने आए है। अभी शांति व्यवस्था बनी हुई है पुलिस अलर्ट है और भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई है और पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। इंदौर के जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने कि, "यहां शांति व्यवस्था बनी हुई है, कहीं कोई समस्या नहीं है। मैं आपके माध्यम से सभी से धैर्य बनाए रखने की अपील करता हूं। किसी भी तरह की फर्जी खबरों पर ध्यान न दें, इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे की जांच की जा रही है।" (इंदौर से भरत पाटिल की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।