1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का भड़काऊ बयान, बोले- 'ऐसा पैक करो कि इस तरह का डीएनए दोबारा न लौटे'

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का भड़काऊ बयान, बोले- 'ऐसा पैक करो कि इस तरह का डीएनए दोबारा न लौटे'

 Published : Apr 08, 2024 07:05 pm IST,  Updated : Apr 08, 2024 11:49 pm IST

रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि ये 15 माह के लिए आए तो बारिश के मेंढ़क से तेज उचक रहे थे। अब ऐसी स्थिति हो रही है कि उम्मीदवार भी दस्तखत करना भूल रहा है।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा।- India TV Hindi
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा। Image Source : INDIA TV

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कुछ ही दिनों में पहले चरण के चुनाव के लिए वोट भी डाले जाएंगे। हालांकि, चुनाव प्रचार के बीच अब विवादित बयानों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। मध्य प्रदेश में भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने राजगढ़ से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित बयान दिया है। रामेश्वर शर्मा ने जनता से कहा है कि ऐसा पैक करो कि इस तरह का डीएनए दोबारा न लौटे। आइए जानते हैं पूरा मामला।

1993 में मध्यप्रदेश में भूल हुई थी

दरअसल, राजगढ़ सीट पर लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा ब्यावरा शहर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां हजूर के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ब्यावरा के लोगों तुम इतना ध्यान रखना की 1993 में मध्यप्रदेश में भूल हुई थी। इसके बाद 10 साल तक मध्य प्रदेश ने क्या भुगता। यहां सड़के कैसी थीं।  उन्होनें कहा कि ये चुनाव रोडमल नागर का नहीं है ये चुनाव तो उन राम भक्तों का है जो 500 वर्षे से प्रतिक्षा कर हैं। 

जब बाबरी ढांचा टूटा तब ये रो रहे थे

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि एक तरफ वो विधर्मी हैं जो हिंदुस्तान के संविधान को ठुकराए, जो आतंकवादियों को जी बोलें जो मुगलों के तलवे चाटे, एक तरफ वो राम भक्तों पर गोली बरसाए, उनका शासन आए तो वो मंदिर तुड़वाए, हम पर लाठी चलवाए, गोली चलवाए। हम 370 हटाए तो ऐसे रोए जैसे घर में मातम मच गया हो। ये वो उम्मीदवार है जो तुम्हारे यहां कांग्रेस ने भेजा है। जब बाबरी ढांचा टूटा था तब ऐसे रो रहे थे कि ना जाने कौन मर गया हो। उन्होनें कहा कि ब्यावरा वालों ऐसा न्याय एसी व्यवस्था करना की 93 का पाप भी खत्म हो जाए और लौट कर कांग्रेस राजगढ़ ना आ पाए। उन्होनें जनता से कहा कि अयोध्या में राम मंदिर कौन-कौन चाहते हैं। हिंदुस्तान में मंदिर बनाने वाले प्रधानमंत्री क्या पंडित नेहरू थे, इंदिरा गांधी थी, राजीव गांधी थे, मनमोहन सिंह थे, बीपी सिंह थे? तुम्हें अहिल्या बाई होलकर का बेटा मिला है। जो हर टूटे मंदिर को दोबारा बना रहा है। इसका ख्याल रखना। 

15 महीने बारिश के मेंढ़क से तेज उचक रहे थे

रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि ये 15 माह के लिए आए तो बारिश के मेंढ़क से तेज उचक रहे थे। अब ऐसी स्थिति हो रही है कि उम्मीदवार भी दस्तखत करना भूल रहा है। एक उम्मीदवार इस लिए घुम रहा है कि 384 लड़ाओ ताकि जब नाक कटे तो कहनें में हो जाए कि ज्यादा लड़ लिए थे इसलिए ज्यादा से कट गई। रामेश्वर ने कहा कि ऐसा पैक कर दो की दोबारा से ऐसा डीएनए लौट कर ही नहीं आए। विधायक शर्मा ने कहा कि दिग्विजय भोपाल आए चुनाव लड़ने बहुत उचक रहे थे कि राजा-राजा। हमनें कहा बताओं राजा कहा का बाजा बजाना है। उन्होंने कहा सब देख लेंगे। हमने उन्हें ऐसी पटकी दिलवाई थी कि लौटकर ब्यावरा नहीं आए। उन्होनें कहा कि ब्यावरा वालों ऐसी तैयारी रखना कि राघौगढ़ में भी अगली बार केसरिया फहराना है। (रिपोर्ट: गोविंद सोनी)

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की रैली थी, मंच पर लगा दी भाजपा प्रत्याशी की तस्वीर, BJP ने ले ली चुटकी

चुनाव प्रचार करने मध्य प्रदेश पहुंचे राहुल गांधी, पीएम मोदी और संघ परिवार पर साधा निशाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।