Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. दांव पर राजा-महाराजा और मामा की प्रतिष्ठा, इनके भविष्य का फैसला कल होगा EVM में कैद

दांव पर राजा-महाराजा और मामा की प्रतिष्ठा, इनके भविष्य का फैसला कल होगा EVM में कैद

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1 Published : May 06, 2024 07:08 am IST, Updated : May 06, 2024 07:13 am IST

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में मंगलवार को 9 सीटों पर तीसरे चरण का चुनाव है। इनमें से उन तीन सीटों पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां से राजा-महाराजा और मामा चुनावी मैदान में हैं।

मध्य प्रदेश में कल तीसरे चरण का लोकसभा चुनाव- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO मध्य प्रदेश में कल तीसरे चरण का लोकसभा चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 9 संसदीय सीटों पर मंगलवार को मतदान है। इनमें तीन सबसे हॉट सीटें भी शामिल हैं। इन सीटों पर राजा-महाराजा और मामा चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में सभी की नजर इन संसदीय क्षेत्रों पर है। इन तीनों ही जनप्रतिनिधियों के लिए अपनी-अपनी सीट गढ़ है। इन सीटों से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में हैं। 

राजगढ़ से मैदान में दिग्विजय

तीसरे चरण में मंगलवार को 9 लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे। इनमें विदिशा, राजगढ़, गुना, मुरैना, सागर, ग्वालियर,भिंड, भोपाल और बैतूल सीट शामिल हैं। इन सभी सीटों पर 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से दिग्विजय सिंह (राजा) लगभग तीन दशक बाद लोकसभा का चुनाव लड़ने पहुंचे हैं। वह यहां से साल 1984 और 1991 में सांसद रह चुके हैं। पिछला चुनाव उन्होंने भोपाल से लड़ा था, जहां बीजेपी नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उन्हें हराया था। इस बार उनका मुकाबला बीजेपी के रोडमल नागर से है। 

पिछला चुनाव हार गए थे सिंधिया

वहीं, प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी हॉट सीट गुना है। इस सीट को सिंधिया परिवार का गढ़ माना जाता है। ज्योतिरादित्य (महाराजा) इस सीट पर सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं। इससे पहले उनकी दादी और पिता सांसद रह चुके हैं, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस सीट से चार बार सांसद चुने गए। 2019 के चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर यहां से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस नेता यादवेंद्र सिंह यादव से है। 

विदिशा सीट और शिवराज 

प्रदेश की तीसरी सबसे हॉट सीट विदिशा संसदीय सीट को माना जा रहा है। इस सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (मामा) एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। विदिशा संसदीय सीट शिवराज सिंह चौहान का गढ़ मानी जाती है। इससे पहले वह 1991 से 2004 तक पांच बार इस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साढ़े 16 साल तक प्रदेश का मुख्यमंत्री पद संभालने वाले शिवराज सिंह चौहान छठवीं बार विदिशा संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस नेता प्रताप भानु शर्मा से है।

ये भी पढ़ें-

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement