1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ग्वालियर: चाट खाने के बाद दो गांवों के 70 लोगों की बिगड़ी तबियत, मचा हड़कंप

ग्वालियर: चाट खाने के बाद दो गांवों के 70 लोगों की बिगड़ी तबियत, मचा हड़कंप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 18, 2022 11:12 pm IST,  Updated : Jan 18, 2022 11:27 pm IST

सूचना मिलने के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग के दलों ने उम्मेदगढ़ और सेखरा गांवों में राहत अभियान चलाया। चिकित्सकों का एक दल दोनों गांवों में स्थिति पर नज़र रखे हुए है।

ग्वालियर जिले में चाट...- India TV Hindi
ग्वालियर जिले में चाट खाने के बाद दो गांवों के 70 लोग हुए बीमार Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दो गांवों में एक विक्रेता की चाट खाने के बाद लगभग 70 लोग बीमार हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) बिंदु सिंघल ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग के दलों ने उम्मेदगढ़ और सेखरा गांवों में राहत अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि एक विक्रेता की चाट खाने के बाद दो गांवों के करीब 70 लोग उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर सोमवार रात को मोहना के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। इसके बाद दोनों गांवों में लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य दल भेजे गए और पीड़ितों को दवा उपलब्ध कराई गई।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का एक दल दोनों गांवों में स्थिति पर नज़र रखे हुए है। सिंघल ने कहा कि संदेह है कि ये लोग खाद्य विषाक्तता के कारण बीमार हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।