1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. चिकन बनाने के लिए बेटे ने पिता को मार डाला, मां की हालत नाजुक; 500 रुपये के लिए उजड़ गया परिवार

चिकन बनाने के लिए बेटे ने पिता को मार डाला, मां की हालत नाजुक; 500 रुपये के लिए उजड़ गया परिवार

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Aug 06, 2026 01:59 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 02:15 pm IST

शहडोल में चिकन बनाने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने पहले मां और फिर बीच-बचाव करने आए पिता पर हमला कर दिया। उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस हिरासत में आरोपी- India TV Hindi
पुलिस हिरासत में आरोपी Image Source : REPORTER

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में चिकन बनाने को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। जिस बेटे के साथ बैठकर पिता चिकन को खाना खाना चाहते थे, उसी बेटे ने गुस्से में माता-पिता पर हमला कर दिया। इस हमले में पिता की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

चिकन बनाने के विवाद में मर्डर

जानकारी के अनुसार, शहडोल जिले के ग्राम देवरा में मजदूरी कर लौटे दउआ अपनी पत्नी यशोदा और बेटे के साथ घर पर थे। परिवार की खुशी के लिए पिता ने बेटे अंजू को 500 रुपये देकर चिकन लाने भेजा। बेटा चिकन लेकर आया और खुद उसे बनाने की जिद करने लगा। मां ने खाना खराब होने की बात कहकर मना किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। गुस्से में बेटे ने पहले मां पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता भी हमले का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि मां अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। 

आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही जयसिंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी अभिषेक दिवान ने बताया कि शहडोल में चिकन बनाने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने पहले मां और फिर बीच-बचाव करने आए पिता पर हमला कर दिया। उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले अभी हाल में ही नवजात बेटी की हत्या के आरोप में मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि नवजात की मौत पानी से भरे ड्रम में डुबोने से हुई थी।

जहर खाने से युवक की मौत

इससे पहले अभी हाल में ही छतरपुर जिले के नौगांव थाना परिसर में कथित रूप से जहर खाने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर जमीन विवाद से जुड़ी शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया जबकि पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, लहेरा पुरवा निवासी राजकुमार कुशवाहा का अपने बड़े भाई और अन्य परिजनों के साथ पैतृक जमीन को लेकर विवाद था। 

रिपोर्ट- विशाल खंडेलवाल 

ये भी पढ़ेंः 

जमीन विवाद बना मौत की वजह, पूर्व सरपंच की गोली मारकर की हत्या, जीजा और भांजे पर फायरिंग का आरोप

पिता हत्या का आरोपी, बेटे पर लगा पॉक्सो एक्ट, जेल भेजा गया विष्णु उस्ताद हत्याकांड के आरोपी पवित्र प्रधान का बेटा हितेश

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।