1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने पर भीड़ ने कर दी टीचर की पिटाई, कपड़े उतारकर ले जाया गया थाने

मध्य प्रदेश: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने पर भीड़ ने कर दी टीचर की पिटाई, कपड़े उतारकर ले जाया गया थाने

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 13, 2023 02:56 pm IST,  Updated : Sep 13, 2023 02:59 pm IST

इंदौर में एक निजी कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक टीचर की पिटाई कर दी गई है।

Madhya Pradesh Teacher- India TV Hindi
टीचर को कपड़े उतारकर ले जाया गया थाने Image Source : REPRESENTATIVE PIC

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक निजी कोचिंग संस्थान से राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में बुधवार को कुछ लोगों ने एक शिक्षक को सरेआम निर्वस्त्र करके पीटा और उसे इसी हालत में पुलिस थाने लेकर गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

थाने के प्रभारी ने बताया पूरा मामला

तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि निजी कोचिंग संस्थान के शिक्षक पर आरोप है कि उसने नीट की तैयारी कर रही नाबालिग छात्रा को पढ़ाई के बहाने एक कैफे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। यादव के मुताबिक, आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के एक साथी शिक्षक ने पीड़ित छात्रा को फोन करके कथित रूप से धमकाया कि वह उसके साथ हुई कथित अश्लील हरकत की आपबीती किसी भी व्यक्ति को न बताए, नहीं तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

यादव के अनुसार, 'दोनों शिक्षकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिक्षक को सरेआम निर्वस्त्र कर पीटे जाने की घटना पर थाना प्रभारी ने कहा कि इस संबंध में भी उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।' (इनपुट: भाषा)

यह भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।