1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. अशोक गहलोत से नाराज कांग्रेस MLA ने मुंडवाया अपना सिर, CM को भेंट करेंगे बाल

अशोक गहलोत से नाराज कांग्रेस MLA ने मुंडवाया अपना सिर, CM को भेंट करेंगे बाल

 Published : Sep 13, 2023 06:51 am IST,  Updated : Sep 13, 2023 06:51 am IST

भरत सिंह ने कहा कि जब कोई अपने घर का या घनिष्ठ मर जाता है तो उस समय सिर को मुंडवाया जाता है, बाल कटवाए जाते हैं। अशोक गहलोत का ईमान मर चुका है और वह मेरे बहुत करीबी हैं, इस कारण से मैंने अपने बालों को कटवाया है।

ashok gehlot- India TV Hindi
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत Image Source : PTI

कोटा (राजस्थान): कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ रोष जताते हुए अपना सिर मुंडवा लिया। सिंह ने गहलोत पर एक भ्रष्ट मंत्री को बचाने और उनकी सलाह की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। सांगोद विधायक सिंह और उनके समर्थकों ने मंगलवार को कोटा शहर के गुमानपुरा क्षेत्र में रावण का पुतला भी जलाया। विधायक ने सुबह अपना सिर मुंडवा लिया।

भरत सिंह अपने बालों को सीएम गहलोत के कोटा आगमन पर एक पत्र के साथ सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। अगर वह कोटा नहीं आते तो अपने बालों को डाक के माध्यम से सीएम को भेजेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह कदम मुख्यमंत्री के विरोध के प्रतीक के तौर पर उठाया गया है।’’

congress mla bharat singh
Image Source : SOCIAL MEDIAकांग्रेस विधायक भरत सिंह

'अशोक गहलोत का ईमान मर चुका है'

भरत सिंह ने कहा कि मैं जब तक खान की झोपड़ियों को कोटा में शामिल नहीं करवा लेता, तब तक अपने बालों को ऐसे ही रखूंगा। उन्होंने कहा कि इस सिर के माध्यम से लोगों को याद रहेगा कि आखिर यह क्यों मुंडवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई अपने घर का या घनिष्ठ मर जाता है तो उस समय सिर को मुंडवाया जाता है, बाल कटवाए जाते हैं। अशोक गहलोत का ईमान मर चुका है और वह मेरे बहुत करीबी हैं, इस कारण से मैंने अपने बालों को कटवाया है।

'मुख्यमंत्री का पद स्थाई नहीं रहता है'
भरत सिंह और उनके समर्थकों ने गुमानपुरा इलाके में भ्रष्टाचारी रूपी रावण का पुतला भी दहन किया। धरना प्रदर्शन कर खान मंत्री प्रमोद जैन भाया पर गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं भरत सिंह ने सीएम अशोक गहलोत को खुला पत्र लिखकर कहा कि मुख्यमंत्री का पद स्थाई नहीं रहता है। आपका ईमान मर चुका है। लेटर में लिखा कि ‘भाया’ के भ्रष्टाचार को आपने खुला समर्थन दिया है। खान की झोपड़ियां गांव को कोटा जिले में शामिल नहीं किया गया। गांधीवादी अशोक गहलोत को यह शोभा नहीं देता।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।