1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा से पहले IPL में कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया ऐसा, हिटमैन ने आखिरकार किया बड़ा करिश्मा

रोहित शर्मा से पहले IPL में कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया ऐसा, हिटमैन ने आखिरकार किया बड़ा करिश्मा

 Published : May 06, 2024 10:31 pm IST,  Updated : May 07, 2024 03:23 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन फिर उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : PTI

Rohit Sharma IPL Innings: रोहित शर्मा की गिनती दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं और उन्होंने अपने दम पर मुंबई इंडियंस की टीम को कई मैच जिताए हैं। आईपीएल में रोहित शर्मा ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो उनसे पहले कोई भी प्लेयर नहीं बना पाया था। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

रोहित शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 रन बनाए। वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। लेकिन ये आईपीएल में उनकी 250वीं पारी थी। इसी के साथ वह आईपीएल के इतिहास में 250 पारियां खेलने वाले इकलौते प्लेयर बन गए हैं। उनसे पहले कोई भी प्लेयर आईपीएल में इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया था। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। उन्होंने आईपीएल में 240 पारियां खेली हैं। 230 पारियों के साथ दिनेश कार्तिक तीसरे नंबर पर हैं। 

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले प्लेयर्स: 

250 पारी - रोहित शर्मा

240 पारी - विराट कोहली
230 पारी - दिनेश कार्तिक
227 पारी - एमएस धोनी 
221 पारी - शिखर धवन 

विस्फोटक बैटिंग में माहिर

रोहित शर्मा हमेशा से ही विस्फोटक बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं और उनके पुल शॉट का दुनिया में कोई भी सानी हैं। वह अपनी लय में हों तो किसी भी मुश्किल परिस्थिति से मैच जिता सकते हैं। वह अगर एक बार क्रीज पर टिक गए तो उन्हें आउट करना मुश्किल हो जाता है। 

रोहित की कप्तानी में पांच बार जीता खिताब 

रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। लेकिन मौजूदा सीजन से पहले मुंबई इंडियंस का कप्तान हार्दिक पांड्या को बनाया गया। रोहित साल 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 255 मैचों में 6541 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 42 अर्धशतक भी जड़े हैं। 

यह भी पढ़ें

पहली बार T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी ये टीम, स्क्वाड का ऐलान; 43 साल के खिलाड़ी को भी मिला मौका

नए कलेवर में नजर आएगी रोहित सेना, T20 वर्ल्ड कप से पहले बदल गई टीम इंडिया की जर्सी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल