1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने उठाया खौफनाक कदम, परमाणु हथियारों को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने उठाया खौफनाक कदम, परमाणु हथियारों को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

 Published : May 06, 2024 06:24 pm IST,  Updated : May 06, 2024 06:24 pm IST

रूसी रक्षा मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि सैन्य अभ्यास के दौरान परमाणु हथियारों को भी शामिल किया जाएगा। यूक्रेन से जंग के बीच पहली बार रूस ने इस तरह की घोषणा की है।

रूस न्यूक्लियर ड्रिल (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
रूस न्यूक्लियर ड्रिल (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : AP

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जंग के बीच रूस ने परमाणु हथियारों के साथ सैन्य अभ्यास की योजना बनाई है। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को इस बारे में घोषणा की है। रूस का यह कदम ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर मॉस्को के खिलाफ टिप्पणियां की थीं। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह अभ्यास ‘‘रूस के संबंध में कुछ पश्चिमी देशों के अधिकारियों के भड़काऊ बयानों और धमकियों’’ के जवाब में है। 

रूस ने पहली बार किया यह काम 

यह पहली बार है कि रूस ने सार्वजनिक रूप से परमाणु हथियारों से जुड़े अभ्यास की घोषणा की है। हालांकि, इसका सामरिक परमाणु बल नियमित रूप से अभ्यास करता रहता है। यह घोषणा यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों के लिए एक चेतावनी प्रतीत होती है, जो दो साल से अधिक समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर लगातार गंभीर चिंता जता रहे हैं।

यूक्रेन को मिल रही है मदद

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पिछले सप्ताह दोहराया था कि वह यूक्रेन में सेना भेजने के विचार से इनकार नहीं कर रहे हैं। वहीं, ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि कीव की सेना रूस के अंदर लक्ष्यों पर हमला करने के लिए ब्रिटेन के लंबी दूरी के हथियारों का उपयोग कर सकेगी।

यूक्रेन को मिली हैं बैलिस्टिक मिसाइलें

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, अमेरिका ने रूसी सेनाओं के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए यूक्रेन को लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें सौंपी हैं। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने इस बात की पुष्टि की थी। अमेरिकी ने ईरान और उत्तर कोरिया पर हथियारों एवं प्रौद्योगिकी से रूस की मदद करने का आरोप भी लगाया था। बैलिस्टिक मिसाइलों की मारक क्षमता 300 किलोमीटर तक होती है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

भारत की बेटी सुनीता विलियम्स रचने जा रही हैं इतिहास, तीसरी बार अंतरिक्ष में भरेंगी उड़ान

इजराइल ने हमास को खत्म करने का बनाया प्लान, अब किसी भी वक्त शुरू हो सकता है एक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश