1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तुम्हारा कोई हक...' इब्राहिम अली खान के पोस्ट पर करीना का ये काॅमेंट हुआ वायरल

'तुम्हारा कोई हक...' इब्राहिम अली खान के पोस्ट पर करीना का ये काॅमेंट हुआ वायरल

 Published : May 06, 2024 10:49 pm IST,  Updated : May 06, 2024 10:49 pm IST

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने हाल ही में इंस्टा पर डेब्यू किया है, जिसके बाद ही वो लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अब हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ और लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसपर करीना कपूर खान ने कुछ ऐसा काॅमेंट कर दिया है कि अब वो इसकी वजह से सुर्खियों में आ गई हैं।

kareena kapoor- India TV Hindi
करीना का काॅमेंट वायरल Image Source : X

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्स वाइफ अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने कुछ समय पहले ही इंस्टा पर डेब्यू किया है। डेब्यू के बाद से ही वो लगातार अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन तस्वीरों में सैफ के लाडले अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से खूब वाहवाही भी लूट रहे हैं। वहीं अब हाल ही में इब्राहिम ने अपने इंस्टा पर मियामी ग्रांड प्रिक्स से फॉर्मूला वन ड्राइवर चार्ल्स लेक्लर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसपर उनकी मां करीना कपूर खान ने ऐसा काॅमेंट कर दिया है जो अब काफी वायरल हो रहा है।

इब्राहिम के पोस्ट पर करीना ने किया ऐसा काॅमेंट

इब्राहिम अली खान ने इंस्टाग्राम पर मियामी ग्रांड प्रिक्स में अपने एक्सपीरियंस की तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की है, जिसमें वो फेरारी ड्राइवर चार्ल्स लेक्लर के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में लाल जर्सी पहने नजर आ रहे इब्राहिम काफी डैशिंग दिख रहे हैं। उनके लुक्स पर फैंस तो फैंस उनकी मां करीना भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई है। इब्राहिम अली खान की इन तस्वीरों पर काॅमेंट करते हुए एक्ट्रेस ने काॅमेंट में लिखा है- 'तुम्हारा कोई हक नहीं बनता कि तुम इतने हैंडसम लगो।' अब बेटे के लिए करीना का ये काॅमेंट इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 

इब्राहिम -करीना का वर्कफ्रंट 

दोनों के वर्कफ्रंट की बात करे तो खबरों के मुताबिक इब्राहिम जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह का कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इब्राहिम धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'सरमजीं' से डेब्यू करेंगे, जिसे बोमेन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आने वाले हैं। वहीं करीना की बात करे तो हाल में ही एक्ट्रेस यूनिसेफ इंडिया की ब्रांड एंबेसडर बनी हैं। इसके अलावा करीना कपूर खान को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' में देखा गया था। अब एक्ट्रेस जल्द ही मल्टी स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन