1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Exclusive: 'कांग्रेस परिवार सबसे बड़ा झूठा, राज्य में जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे', सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिया बयान

Exclusive: 'कांग्रेस परिवार सबसे बड़ा झूठा, राज्य में जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे', सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिया बयान

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Avinash Rai
 Published : Oct 29, 2023 11:07 pm IST,  Updated : Oct 29, 2023 11:07 pm IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। वहीं चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान, उनकी पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय चौहान ने इंडिया टीवी से बात की और कई सवालों का जवाब दिया।

madhya pradesh assembly election cm shivraj singh chouhan exclusive interview on india tv- India TV Hindi
सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू Image Source : PTI

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 17 नवंबर को वोटिंग की जाएगी। वहीं 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बाबत सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंडिया टीवी से बात की। उन्होंने सवालों के जवाब में कहा कि हम मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। हम सब भाई-भाई हैं। पूरी पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। बता दें कि इस चुनाव को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा उनकी पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय चौहान ने भी इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बात की। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए।

सवाल- सरकार आई तो क्या मुख्यमंत्री होंगे?

जवाब- पार्टी तय करेगी। मैं तो सिर्फ जनता का सेवक हूं।

सवाल- कितनी सीटें आएंगी इस बार? 
जवाब- हम रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीत रहे हैं।

सवाल- प्रियंका कह रहीं हैं एमपी में महिला उत्पीड़न है? 
जवाब- उनके परिवार कांग्रेस ने झूठ के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

सवाल- दिग्विजय कह रहे हैं भाजपा दुष्प्रचार कर रही है?
जवाब- वह खुद ट्वीट कर क्यों सफाई दे रहे हैं। क्यों बता रहे हैं। चोर की दाढ़ी में तिनका।

सवाल- आप 11वीं बार चुनावी मैदान में हैं?
जवाब- मैं अभिभूत हूं। यह अद्भुत और अद्वितीय है। यह स्वागत नहीं है यह जनता का प्रेम है। प्रेम और स्नेह जो आनंद बनकर उमड़ रहा है।

सवाल- भाजपा किन उपलब्धियों को लेकर चुनावी मैदान में उतर रही है?
उत्तर- जनकल्याण और विकास यहां अद्भुत हुआ है और इसी के कारण मुझे जनता का प्रेम मिल रहा है।

सवाल- कितनी सीटें आएंगी?
जवाब- इस बार रिकॉर्ड बनाएंगे। लोग कुछ भी कहते रहें, मैं कह रहा हूं जनता के साथ हम जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे। 

सवाल- इस बार मध्य प्रदेश में अगर सरकार आती है तो क्या हम भावी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं?
जवाब- पार्टी तय करेगी। हम तो जनता के सेवक हैं।

साधना सिंह ने सवालों के दिए ये जवाब
सवाल-
शिवराज कल से प्रचार नहीं करेंगे अपना, साधना करेंगी?
उत्तर- हमारा कार्यकर्ता हमारा परिवार है। हम परिवार के साथ मिलकर प्रचार करेंगे।

सवाल- इस बार प्रदेश में शिव का राज होगा? 
उत्तर- भारतीय जनता पार्टी का राज होगा।

सवाल- आप एक नारा दे रहीं हैं, मुंह में शक्कर? 
जवाब- मुंह में शक्कर का मतलब पति के मुंह में शक्कर है। सबको मीठा बोलना सबको साथ लेकर चलना है। 

शिवराज के बेटे कार्तिकेय चौहान ने कही ये बात
सवाल-
लाडली बहना का राज्य में असर है?
जवाब- निश्चित तौर पर लाडली बहन योजना एक योजना नहीं है। यह मध्य प्रदेश में भाजपा की एक तपस्या है।

सवाल- दिग्विजय-कमलनाथ की जोड़ी पर क्या कहना है?
उत्तर- दोनों बड़े नेता हैं, कांग्रेस पार्टी के दोनों नेताओं का मैं सम्मान करता हूं।

सवाल- कैसा लगता है जब आप सुनते हैं शिवराज सिंह चौहान घोषणा मशीन है?
जवाब- विपक्ष 20 साल से यहां पर बेरोजगार है। उनका काम है कुछ ना कुछ कहना। बाकी जवाब जनता दे रही है और 17 तारीख को ही जवाब जनता देगी। 3 तारीख को परिणाम विपक्ष देख लेगा और दुनिया देखेगी।

सवाल- कितनी सीटें आएंगी?
जवाब- जैसा मुख्यमंत्री जी ने कहा रिकॉर्ड सीटें आएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।