1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP चुनाव: मध्य प्रदेश में कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस? राहुल गांधी बोले- लिखकर रख लो...

MP चुनाव: मध्य प्रदेश में कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस? राहुल गांधी बोले- लिखकर रख लो...

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Nov 14, 2023 02:37 pm IST,  Updated : Nov 14, 2023 02:50 pm IST

राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के विदिशा में रैली को संबोधित किया। उन्होंने यहां कहा कि आज से 5 साल पहले जनता ने कांग्रेस पार्टी की सरकार चुनी थी और फिर भाजपा ने मध्य प्रदेश की चुनी हुई सरकार को चोरी किया।

राहुल गांधी की विदिशा में रैली।- India TV Hindi
राहुल गांधी की विदिशा में रैली। Image Source : X (@INCINDIA)

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान अब अपने आखिरी चरण में है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान किए जाएंगे। इस बीच कांग्रेस और भाजपा के सभी दिग्गज नेता मध्य प्रदेश में सभाएं कर रहे हैं और पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी राज्य के विदिशा जिले में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि कांग्रेस पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें जीतेगी। 

कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विदिशा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आप लिख लो मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को 145 से 150 सीटें देने जा रही है।" राहुल ने कहा कि आज से 5 साल पहले जनता ने कांग्रेस पार्टी की सरकार चुनी थी और फिर भाजपा ने मध्य प्रदेश की चुनी हुई सरकार को चोरी किया। राहुल ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने सौदा करके जनता के निर्णय को कुचलने का काम किया है। 

हम अहिंसा के सिपाही हैं

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हम बीजेपी से लड़ते हैं। हमने उन्हें कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में हराया लेकिन नफरत से नहीं। राहुल ने कहा कि हम नफरत का बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं। हम अहिंसा के सिपाही हैं, मारते नहीं हैं लेकिन हमने उन्हें प्यार से भगाया। 

कांग्रेस का तूफान आ रहा है- राहुल

विदिशा की जनसभा में राहुल गांधी ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है। उन्होंने कहा कि जन सैलाब इस बात की बानगी है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि मेरा मानना है कि हिंदुस्तान एक होना चाहिए। इस हिंदुस्तान में सबकी इज्जत हो। किसान, मजदूर और युवाओं की देखभाल हो, उनकी रक्षा हो। 

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने याद दिलाई पांच साल पहले की बात, कहा- आपने कांग्रेस को चुना था, बीजेपी को नहीं

ये भी पढ़ें- MP में राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जहां से गुजरी थी, वहां की सीटों पर कांग्रेस को फायदे की उम्मीद

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।