1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: मुस्लिम प्रोफेसर ने की घिनौनी हरकत, तिरंगे और राधा-कृष्ण की रंगोली को पैरों से रौंदा

मध्य प्रदेश: मुस्लिम प्रोफेसर ने की घिनौनी हरकत, तिरंगे और राधा-कृष्ण की रंगोली को पैरों से रौंदा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 01, 2025 07:15 pm IST,  Updated : Apr 01, 2025 07:42 pm IST

मध्य प्रदेश के देवास में एक मुस्लिम प्रोफेसर ने तिरंगे और राधा-कृष्ण का अपमान किया है। इस शख्स ने तिरंगे और राधा कृष्ण की रंगोली को पैरों से रौंदा है।

Jujer Ali Rangwala- India TV Hindi
केमिस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर जुजेर अली रंगवाला Image Source : INDIA TV

देवास: मध्य प्रदेश के देवास से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के कन्नौद में एक सरकारी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर जुजेर अली रंगवाला का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह राधा-कृष्ण और तिरंगे झंडे की रंगोली को पैरों से रौंद रहा है और मिटाने की कोशिश कर रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस मामले पर आपत्ति जताई है और शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद इस असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं कलेक्टर ने इस शख्स को कॉलेज से हटाने की बात कही है। चूंकि वायरल वीडियो में ये शख्स तिरंगे का अपमान करता हुआ दिख रहा है, इसलिए उस वीडियो को हम आपको नहीं दिखा सकते।

क्या है पूरा मामला?

कन्नौद के शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में पदस्थ केमिस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर जुजेर अली रंगवाला का एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हुआ। इसमें वह कॉलेज में बनाई गई राधा कृष्ण और तिरंगे झंडे की रंगोली को पैरों से रौंदते/मिटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

इसके अलावा उनके आपत्तिजनक व्हाट्सऐप स्टेटस भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने देश को लेकर विवादित बातें लिखी हैं। मामला गरमाते हुए देख कन्नौद पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर जुजेर अली रंगवाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ABVP ने की शिकायत

दरअसल केमिस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर जुजेर अली रंगवाला के खिलाफ ABVP ने पिछले दिनों कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल और कन्नौद टीआई को ज्ञापन सौंपा था। इसमें छात्र संगठन ने पुलिस को जुजेर अली रंगवाला की पैरों से रंगोली मिटाने वाली शर्मनाक हरकत के सीसीटीव फुटेज के साथ ही Whatsapp स्टेटस के स्क्रीन शॉट्स भी दिए थे, जिसमें आरोपी जुजेर अली द्वारा कन्नौद नगर एवं भारत को लेकर आपत्तिजनक और विवादित पोस्ट लिखी हुई थीं।

कलेक्टर का बयान सामने आया

इस मामले में कलेक्टर ऋतुराज ने भी मीडिया से बातचीत में आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को कॉलेज से हटाने की बात कही है। कन्नौद पुलिस केस दर्ज करने के बाद पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि रंगोली मिटाने वाला असिस्टेंट प्रोफेसर का यह वायरल सीसीटीवी फुटेज कब का है। (रिपोर्ट- देवास से अरविंद चौकसे)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।