1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्यप्रदेश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1317 नए मामले आए, 24 मरीजों की मौत

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1317 नए मामले आए, 24 मरीजों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2020 10:15 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 10:15 pm IST

मध्यप्रदेश में गुरुवार (27 अगस्त) को कोरोना वायरस संक्रमण के 1317 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 58,181 तक पहुंच गयी।

Madhya Pradesh Bhopal Indore Coronavirus cases till 27 August- India TV Hindi
Madhya Pradesh Bhopal Indore Coronavirus cases till 27 August Image Source : PTI

भोपाल। मध्यप्रदेश में गुरुवार (27 अगस्त) को कोरोना वायरस संक्रमण के 1317 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 58,181 तक पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 24 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1,306 हो गयी है। मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, 'पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इन्दौर में चार, ग्वालियर में तीन, जबलपुर एवं सागर में दो-दो और भोपाल, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, विदिशा, रीवा, सीहोर, अलीराजपुर, शहडोल, शाजापुर, छिंदवाड़ा एवं सिवनी में एक- एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।'

इन्दौर में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 375 लोगों की हुई मौत  

उन्होंने बताया, 'राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 375 मौत इन्दौर में हुई हैं। भोपाल में 267, उज्जैन में 79, सागर में 49, जबलपुर में 71, ग्वालियर में 40, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 21, एवं खरगोन में 26 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।' अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 171 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 155, ग्वालियर में 156, जबलपुर में 126 एवं झाबुआ में 49 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 58,181 संक्रमितों में से अब तक 44,453 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 12,422 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 1207 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 4,818 निषिद्ध क्षेत्र हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।