1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. एमपी: भाजपा विधायक पत्नी सहित कोरोना संक्रमित, कल ही राज्यसभा चुनाव में किया था मतदान

एमपी: भाजपा विधायक पत्नी सहित कोरोना संक्रमित, कल ही राज्यसभा चुनाव में किया था मतदान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 20, 2020 11:53 am IST,  Updated : Jun 20, 2020 11:56 am IST

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विधायक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है।

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus Image Source : AP

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विधायक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की जावद विधानसभा से बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सकलेचा कोरोना पाज़िटिव पाए गए हैं। बता दें कि सकलेचा ने कल भोपाल स्थित विधानसभा में राज्यसभा के लिए मतदान किया था। यह खबर फैलने के बाद सियासी हलके में हड़कंप मच गया है। 

बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक की पत्नी भी कोरोना पाज़िटिव पाई गई हैं। विधायक के मुताबिक कल वोटिंग के बाद उन्होंने एक प्राइवेट लैब में कोविड-19 टेस्ट कराया था। कल रात साढे दस बजे उनकी कोरोना रिपोर्ट आई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।