1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल में गजब संयोग, एक ही ठेले पर मोमो खाने पहुंच गए पति, पत्नी और बॉयफ्रेंड, जमकर हुआ विवाद

भोपाल में गजब संयोग, एक ही ठेले पर मोमो खाने पहुंच गए पति, पत्नी और बॉयफ्रेंड, जमकर हुआ विवाद

 Reported By: Anurag Amitabh Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 15, 2026 10:13 pm IST,  Updated : Aug 15, 2026 10:27 pm IST

भोपाल में एक ही ठेले पर पति अपने दोस्त के साथ पहुंचा और पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंच गई। दोनों का जब आमना-सामना हुआ, तो जमकर विवाद हुआ।

Bhopal- India TV Hindi
एक ही ठेले पर मोमो खाने पहुंच गए पति, पत्नी और बॉयफ्रेंड Image Source : REPORTER INPUT

भोपाल: भोपाल के अशोका गार्डन इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति जब ड्यूटी पर गया था तो पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ मोमो खाने के लिए एक ठेले पर पहुंच गई। संयोग से पति भी अपने एक दोस्त के साथ उसी ठेले पर मोमो खाने पहुंच गया।

जब पति ने मौके पर पत्नी को मोमो के ठेले पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ देखा तो विवाद हो गया। धीरे-धीरे ये विवाद बढ़ गया और मामला गाली-गलौच से भी आगे निकल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में एड. डीसीपी अनिल शर्मा का बयान सामने आया। उन्होंने बताया, "दोनों पक्षों ने अभी तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। मामला फिलहाल शांत है।"

रीवा में भी सामने आया था ऐसा ही मामले

रीवा के एक होटल से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां पर एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा था। इस दौरान जमकर विवाद हुआ था और पत्नी ने पति की सरेआम धुनाई कर दी थी और कॉलर से पकड़कर थाने तक घसीट लाई थी।

मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल का था। यहां सीधी जिले का रहने वाला युवक होटल में एक युवती के साथ मौजूद था। महिला अपनी पढ़ाई के चलते रीवा आई थी, जहां उसने अपने पति की गाड़ी देखी और उसका पीछा किया। 

इसके बाद महिला उस होटल तक पहुंच गई, जहां उसका पति किसी और महिला के साथ मौजूद था। कमरे का दरवाजा खुलते ही पत्नी ने पति को युवती के साथ देख लिया और दोनों के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया। मौके पर इतना विवाद हुआ कि लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इन दोनों मामलों के अलावा भी एमपी में तमाम ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पति-पत्नी और वो के विवाद चर्चा में रहे। इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड तो देशभर में चर्चा का विषय बना था। हत्या का आरोप पत्नी सोनम पर था, जो अपने प्रेमी राज कुशवाहा से प्यार करती थी। ये मई 2025 का एक चर्चित मामला रहा। 

इससे पहले ये खबर भी सामने आई थी कि प्रेमी संग मिलकर एक पत्नी ने पति की हत्या की थी, अवैध रिश्ते मुसीबत बने थे।

ये भी पढ़ें-

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! शादी के 4 साल बाद पति बना जान का दुश्मन, गला रेतकर नदी में फेंका, राहगीरों ने बचाई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।