1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश उपचुनाव: भोपाल में कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने पार्टी दफ्तरों में डाला डेरा

मध्य प्रदेश उपचुनाव: भोपाल में कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने पार्टी दफ्तरों में डाला डेरा

 Reported By: IANS
 Published : Nov 03, 2020 02:28 pm IST,  Updated : Nov 03, 2020 02:28 pm IST

मध्य प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में रहे मतदान की स्थिति पर दोनों प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा के नेता खास नजर रखे हुए हैं। प्रमुख नेताओं ने तो अपने प्रदेश कार्यालय में ही डेरा डाल रखा है।

Leaders meeting in congress office- India TV Hindi
Leaders meeting in congress office Image Source : IANS PHOTO

भोपाल: मध्य प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में रहे मतदान की स्थिति पर दोनों प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा के नेता खास नजर रखे हुए हैं। प्रमुख नेताओं ने तो अपने प्रदेश कार्यालय में ही डेरा डाल रखा है। चुानाव और मतदान को लेकर दोनों दलों ने अपने प्रदेश कार्यालयों में कंट्रोल रूम बना रखा है। इन कंट्रोल रूम में अनुभवी और तकनीकी तौर पर दक्ष लोगों की तैनाती की गई है। मतदान की स्थिति पर दोनों ही दल नजर रखे हुए हैं और समीक्षा करने के साथ अपने कार्यकतार्ओं और उम्मीदवारों से सीधे संवाद कर रहे हैं।

राजधानी भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ अपनी टीम के साथ बैठे हैं, एक-एक विधानसभा में हो रहे मतदान को लेकर बात कर रहे हैं। कार्यालय में बैठे नेता मैदान में काम कर रहे कार्यकतार्ओं से संवाद कर रहे हैं।

इसी तरह भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत पार्टी पदाधिकारियों के साथ मतदान की समीक्षा कर रहे हैं। वे जमीनी स्तर पर मतदान की क्या स्थिति है उसके लिए कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।