1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश उपचुनाव: भाजपा ने किया प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

मध्य प्रदेश उपचुनाव: भाजपा ने किया प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 06, 2020 10:00 pm IST,  Updated : Oct 06, 2020 10:00 pm IST

मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी लिस्ट में मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए 28 प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं। 

Madhya pradesh by-elections bjp candidate morena gwalior sanchi nepanagar ashoknagar ambah dimani । - India TV Hindi
Madhya pradesh by-elections bjp candidate list announced मध्य प्रदेश उपचुनाव: भाजपा ने किया प्रत्याशियों के नाम का ऐलान Image Source : PTI

भोपाल. मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी लिस्ट में मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए 28 प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जौरा से सुबेदार सिंह रजौधा, सुमावली से एदल सिंह कंसाना, मुरैना से रघुराज सिंह कंसाना, दिमनी से गिर्राज डण्डौतिया, अम्बाह से कमलेस जाटव, मेहगांव से ओपीएस भदौरिया, गोहद से रणवीर सिंह जाटव, ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर, ग्वालियर पूर्व से मुन्ना लाल गोयल को टिकट दिया है।

इनके अलावा भाजपा ने डबरा से इमरती देवी सुमन, भांडेर से रक्षा संतराम सरोनिया, करेरा से जसमंत जाटव छितरी, पोहरी से सुरेश धाकड़, बामोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया, अशोकनगर से जजपाल सिंह जज्जी, मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव, सुर्खी से गोविंद सिंह राजपूत, मलेहरा से कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी, अनुपपूर से बिसाहुलाल सिंह, सांची से प्रभुराम चौधरी, ब्यावरा से नारायण सिंह पवार, आगर से मनोज ऊंटवाल, हाटपिपल्या से मनोज चौधरी, मंधाता से नारायल पटेल, नेपानगर से समुत्रि देवी कास्डेकर, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांवेर से तुलसीराम सिलावट, सुवासरा से हरदीप सिंह दांग के नाम बतौर प्रत्याशी घोषित किए हैं। मध्य प्रदेश के अलावा भाजपा ने तेलंगाना की दुब्बक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए एम. रघुनंदन राव को प्रत्याशी बनाया है।

बिहार में भी 27 सीटों पर किया प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान का कर दिया है। भाजपा ने बिहार में कहलगांव से पवन कुमार यादव, बांका से राम नारायण मंडल, कटोरिया से निक्की हेम्ब्रम, मुंगेर से प्रणव कुमार यादव, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, बाढ़ से ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, बिक्रम से अतुल कुमार, बढ़हारा से राघवेंद्र प्रताप सिंह, आरा से अमरेंद्र प्रताप सिंह, तरारी से कौशल कुमार सिंह को टिकट दिया।

इनके अलावा भाजपा ने शाहपुर से मुन्नी देवी, रामगढ़ से असोक सिंह, मोहनिया से निरंजन राम, भभआ से रिकी रानी पांडेय, चैनपुर से बृज किशोर बिंद, डिहरी से सत्यनारायण यादव, काराकाट से राजेश्वर राज, गोह से मनोज कुमार शर्मा, औरंगाबाद से रामाधार सिंह, गुरुआ से राजीव नंदन दांगी, बोधगया से हरी मांझी, गया शहर से प्रेम कुमार, वजीरगंज से वीरेंद्र सिंह, रजौली से कन्हैया कुमार, हिसुआ से अनिल सिंह, वरसालीगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह को चुनावी रण में उतारा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।