1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: बाल-बाल बचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कार्यक्रम के दौरान टूटा मंच, देखें VIDEO

मध्य प्रदेश: बाल-बाल बचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कार्यक्रम के दौरान टूटा मंच, देखें VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 30, 2025 11:39 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 11:39 pm IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का मंच टूट गया। इस मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।

Kailash Vijayvargiya- India TV Hindi
कैलाश विजयवर्गीय Image Source : PTI/FILE

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बाल-बाल बच गए हैं। राउ में आयोजित कार्यक्रम में उनका मंच टूट गया। विजयवर्गीय जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। गनीमत ये रही कि हादसे में मंत्री विजयवर्गीय को चोट नहीं आई। इस दौरान बीजेपी के दूसरे नेता भी मंच पर मौजूद थे।

क्या है पूरा मामला?

कैलाश विजयवर्गीय, जन्मदिन के मौके पर बुधवार को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहीं मंच का एक हिस्सा अचानक गिर गया। अचानक मंच गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत ये रही कि इस हादसे में मंत्री को चोट नहीं आई और किसी और के भी गंभीर घायल होने की कोई खबर नहीं है। जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय विजयवर्गीय मंच पर खड़े होकर भाषण दे रहे थे। इसी दौरान अचानक मंच गिर पड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है।

गौरतलब है कि कैलाश विजयवर्गीय किसी न किसी वजह से सुर्खियों में जरूर रहते हैं। इससे पहले वह उस दौरान भी सुर्खियों में रहे थे, जब अभिनेता सैफ अली खान पर हमला हुआ था। दरअसल कैलाश ने इस हमले को लेकर बयान दिया था। कैलाश ने कहा था, 'बहुत से बांग्लादेशी बंगाल सरकार द्वारा भारत में घुसाए जा रहे हैं। हिंदू नाम से उनका आधार कार्ड बन रहा है। यहां आकर वे लोग अपराध कर रहे हैं। अभी साइबर क्राइम चल रहा है, जो बांग्लादेश के लोग कर रहे हैं। बांग्लादेशी लोगों द्वारा आपराधिक गतिविधियां चिंता का विषय है। सरकार ने कड़ाई से इस पर निर्णय लिया है। इस पर आवश्यक कार्रवाई करने की आवश्यकता है।'

बता दें कि अभिनेता सैफ अली खान (54) पर बांद्रा के ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके घर में गुरुवार को हमलावर ने कई बार चाकू से वार किया था। सैफ की आपातकालीन सर्जरी करने वाले चिकित्सकों ने बाद में उनकी रीढ़ से टूटे हुए चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला था। चिकित्सकों का कहना था कि अगर चाकू दो मिलीमीटर और अंदर घुस जाता तो गंभीर चोट लग सकती थी। (इनपुट: भरत पाटिल)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।