1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Elections Result: मध्य प्रदेश में क्या हुआ भाजपा के सभी सांसदों का हाल, यहां जानें हर सीट का परिणाम

Elections Result: मध्य प्रदेश में क्या हुआ भाजपा के सभी सांसदों का हाल, यहां जानें हर सीट का परिणाम

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Dec 04, 2023 02:53 pm IST,  Updated : Dec 04, 2023 03:26 pm IST

भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 7 सांसदों व केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दिया था। पार्टी ने चुनाव को किसी सीएम चेहरे के बजाय सामूहिक नेतृत्व में लड़ने का फैसला किया था। आइए जानते हैं इन सांसदों के परिणाम।

Madhya Pradesh Election result - India TV Hindi
Madhya Pradesh Election result Image Source : PTI

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत की चर्चा चारों ओर हो रही है। चुनाव परिणाम ने साबितक कर दिया है कि 18 सालों के शासन के बाद भी पार्टी के खिलाफ राज्य में कोई भी माहौल नहीं था। बता दें कि भाजपा ने इस चुनाव को किसी सीएम चेहरे के बजाय सामूहिक नेतृत्व में लड़ने का फैसला किया था। पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 7 सांसदों व केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दे कर चुनाव लड़वाया था। आइए इस खबर में जानते हैं कि क्या रहा भाजपा के इन सभी सांसदों का चुनाव परिणाम। 

इन सांसदों को मिला था टिकट

भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 7 सांसदों व केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दिया था। नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी, प्रहलाद पटेल को नरसिंहपुर, उदयराव प्रताप सिंह को गाडरवाड़ा, रीती पाठक को सीधी, राकेश सिंह को जबलपुर पश्चिम फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास और गणेश सिंह को सतना विधानसभा सीट से चुनाव लड़वाया गया था। बता दें कि इनमें से ज्यादातर सीट पर भाजपा को विजय प्राप्त हुई है। 

नरेंद्र सिंह तोमर

मुरैना जिले का दिमनी विधानसभा क्षेत्र नरेंद्र सिंह तोमर की वजह से चर्चा में आ गया था। दिमनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने चुनाव जीत लिया है। तोमर ने चुनाव में 79137 वोट हासिल किए। वहीं, उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के उम्मीदवार रविंद्र सिंह तोमर को 24006 और बसपा के बलवीर दंडोतिया को 54676 वोट मिले। नरेंद्र सिंह तोमर ने 24429 वोटों से चुनाव जीता। 

रीति पाठक ने जीत दर्ज की

सीधी सीट से चुनाव लड़ कर भाजपा सांसद रीति पाठक ने जीत दर्ज की है। रीति पाठक वोटरों को अपनी ओर करने में सफल रहीं। भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक को चुनाव में कुल 87109 वोट मिले। वहीं, उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह को 51966 वोट मिले। रीति पाठक ने विधानसभा चुनाव में 35143 वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की। 

प्रह्लाद सिंह पटेल भी जीते

मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह पटेल ने  31,310 वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की है। प्रह्लाद सिंह पटेल ने 1,10,226 वोट हासिल किए। वहीं, उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के लखन सिंह पटेल को 78,916 वोट मिले। 

उदयराव प्रताप सिंह का हाल

लोकसभा सांसद उदयराव प्रताप सिंह को भाजपा ने गाडरवाड़ा सीट से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने इस सीट पर 56529 वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की। उदयराव प्रताप सिंह को चुनाव में 111811 वोट मिले। तो वहीं, उनके खिलाफ चुनाव लड़ रही कांग्रेस की सुनीता पटेल को कुल 55282 वोट मिले।

राकेश सिंह भी जीते

भाजपा ने जबलपुर सीट से सांसद पार्टी के दिग्गज नेता राकेश सिंह को जबलपुर पश्चिम से टिकट दिया था। राकेश सिंह ने यहां से शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने यहां से कुल 30134 वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की है। राकेश सिंह को चुनाव में 96268 वोट मिले। वहीं, उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी तरुण भनोट को 66134 वोट मिले। 

फग्गन सिंह कुलस्ते हारे

मध्य प्रदेश की निवास सीट से भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए हैं। यहां कांग्रेस के नेता चैन सिंह बरकड़े ने उन्हें मात दे दी। चुनाव में कांग्रेस के चैन सिंह को 99644 वोट मिले। वहीं, फग्गन सिंह कुलस्ते को कुल 89,921 वोट मिले हैं। यहां जीत हार का मार्जिन कुल 9723 वोट का रहा है। 

गणेश सिंह भी हारे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सांसद गणेश सिंह को सतना विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। हालांकि, वह यहां पार्टी को जीत नहीं दिला सके। कांग्रेस के सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा ने उन्हें 4041 वोटों से हरा दिया। कुशवाहा को चुनाव में 70638 वोट मिले। वहीं, सांसद गणेश सिंह को कुल 66597 वोट मिले थे। 

ये भी पढ़ें- 'आज संसद में विधायक बनकर बैठूंगा', शीतकालीन सत्र से पहले प्रह्लाद पटेल का आया बयान

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में CM के नाम हुए तय, बीजेपी ने कल शाम की बैठक में लिया फैसला

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।