1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश से बड़ी खबर, भोपाल के सभी प्रमुख रास्तों पर महापुरुषों के नाम से बनेंगे द्वार

मध्य प्रदेश से बड़ी खबर, भोपाल के सभी प्रमुख रास्तों पर महापुरुषों के नाम से बनेंगे द्वार

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 04, 2025 12:45 pm IST,  Updated : Mar 04, 2025 01:00 pm IST

भोपाल के सभी प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनेंगे। सीएम मोहन यादव ने खुद ये जानकारी दी है।

Mohan Yadav- India TV Hindi
मोहन यादव Image Source : ANI

भोपाल: मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल के सभी प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनेंगे। खुद सीएम मोहन यादव ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भोपाल सहित मध्य प्रदेश की पहचान हमारे वीर शासकों से रही है। इसलिए हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि गौरवशाली अतीत को जन-जन तक पहुंचाते हुए, राजधानी के सभी प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनाए जाएंगे।

हालही में किसानों के लिए की थी बड़ी घोषणा

इससे पहले सीएम मोहन यादव तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि प्रदेश के धान उत्पादक किसानों को धान उपार्जन पर प्रति हेक्टेयर 4000 रुपये की प्रोत्साहन राशि इसी माह प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए यह ऐतिहासिक निर्णय लिया था। उन्होंने आगे कहा था कि किसानों को पहले भी कई सौगातें दी गई हैं। मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन पर 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से  भुगतान का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया था कि धान उत्पादक पात्र किसानों को धान उपार्जन किए जाने पर प्रति हेक्टेयर 4 हजार रुपए की अतिरिक्त राशि प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। राज्य सरकार संकल्प पत्र के अनुसार जन कल्याण के महत्वपूर्ण निर्णय निरंतर ले रही है। इससे पहले भी किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना पर काम किया जा रहा है। यह परियोजना भी किसानों के लिए कृषि उत्पादन बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की समृद्धि में ऐसी परियोजनाएं महत्वपूर्ण होंगी। उन्होंने प्रदेश के किसानों को धान उपार्जन पर प्रोत्साहन राशि के लिए बधाई भी दी।

सीएम मोहन यादव ने कहा था कि गेहूं उत्पादक किसानों को भी प्रति क्विंटल 175 रुपए अतिरिक्त बोनस राशि दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।