1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. स्वदेशी का बोर्ड लगाओ अभियान में उतरी मध्य प्रदेश सरकार, मंत्री विश्वास सारंग ने चिपकाए पोस्टर

स्वदेशी का बोर्ड लगाओ अभियान में उतरी मध्य प्रदेश सरकार, मंत्री विश्वास सारंग ने चिपकाए पोस्टर

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Sep 19, 2025 10:26 pm IST,  Updated : Sep 19, 2025 10:26 pm IST

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 75 वें पर जन्मदिन पर धार से पूरे देश में अपील की थी कि हमें स्वदेशी चीजें ही खरीद कर उसका लाभ उठाना है। इस आह्वान का असर नजर आ रहा है।

vishwas sarang- India TV Hindi
पोस्टर चिपकाते मंत्री विश्वास सारंग Image Source : REPORTER INPUT

भोपाल: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ प्लान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी चुनौती दी है।  अपने 75वें जन्मदिन पर धार से धार से पीएम मोदी ने दिया स्वदेशी क्रांति का मंत्र दिया। अब प्रधानमंत्री के इस आह्वान को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे प्रदेश में स्वदेशी का महाअभियान छेड़ने का एलान कर दिया है।

 स्वदेशी अपनाने की क्रांति 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50 फीसदी टैरिफ प्लान लगाने के आदेश ने भारत में स्वदेशी अपनाने की क्रांति की अलख जगा दी है। अमेरिका की इस ब्लैकमेलिंग की रणनीति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 75 वें पर जन्मदिन पर धार से पूरे देश में अपील की थी कि हमें स्वदेशी चीजें ही खरीद कर उसका लाभ उठाना है। हमें एक मंत्र याद रखना है। उन्होंने कहा कि मैं तो चाहता हूं हर दुकान पर लिखा रहना चाहिए, राज्य सरकार से कहूंगा कि अभियान चलाइए, हर दुकान पर बोर्ड होना चाहिए ये स्वदेशी है, गर्व से कहो स्वदेशी है।

गांव-गांव जाएंगे, गली-गली जाएंगे

प्रधानमंत्री मोदी के राज्य सरकार से किए गए आह्वान के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सामने आए कहा कि मैं स्वयं भी स्वदेशी को अपनाने के लिए संकल्प ले रहा हूं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम गांव-गांव जाएंगे, गली-गली जाएंगे, हर एक दुकानदार से लेकर हर त्यौहार तक जाएंगे और चारों तरफ स्वदेशी के माहौल का अभियान चलाएंगे।

कैलाश सारंग ने चिपकाए पोस्टर

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान और एमपी के सीएम डॉक्टर मोहन यादव के स्वदेशी अपनाओ अभियान का संकल्प लेने के बाद सरकार सड़क पर उतर गई। भोपाल में मोहन यादव सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गौतम नगर इलाके में दुकान दुकान जाकर स्वदेशी अपनाओ के पोस्टर चिपकाए। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा-मोदी जी ने स्वदेशी अपनाओ का नारा इसीलिए दिया है ताकि देश में स्वदेशी के जरिए भारत का पैसा भारत में रहे। उन्होंने बताया कि भोपाल में मोहन यादव सरकार का स्वदेशी अपनाओ अभियान दो हिस्सों में चल रहा है। एक पूरी तरह से दुकान स्वदेशी समान रखे हो, दूसरा जो दुकान विदेशी उत्पाद रखते हों उन्हें प्रेरित किया जाए कि स्वदेशी अपनाएं।

घर का पैसा घर में ही रहेगा

इंडिया टीवी ने मौके पर लोगों से भी बात की। सभी यह कहते नजर आए मोदी सरकार का अच्छा कदम है कि घर का पैसा घर में ही रहेगा। ट्रंप के टैरिफ प्लान के जवाब में अब भारत का स्वदेशी अभियान तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी का संदेश और मुख्यमंत्री मोहन यादव का संकल्प और अभियान का मकसद साफ है “स्वदेशी की क्रांति"। लेकिन बड़ा सवाल है क्या यह अभियान से नारा बन जाएगा या फिर सच में हर दुकान हर गली और हर घर में गूंजेगा घर से कहो यह स्वदेशी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।