1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'हिंदू कर्मचारियों को नवरात्र में देर से दफ्तर आने देने की अपील', हिंदू संगठन की मांग

'हिंदू कर्मचारियों को नवरात्र में देर से दफ्तर आने देने की अपील', हिंदू संगठन की मांग

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 28, 2025 11:15 am IST,  Updated : Mar 28, 2025 11:15 am IST

मध्य प्रदेश में हिंदू सरकारी कर्मचारियों को नवरात्र के दौरान देर से दफ्तर आने की अनुमति देने की मांग की गई है। हिंदू संगठन संस्कृति बचाओ मंच ने इस बारे में सीएम मोहन यादव को स्पीड पोस्ट पत्र लिखने की भी बात कही है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

मध्य प्रदेश में रमज़ान के बाद अब नवरात्र में कर्मचारियों को देर से आफिस जाने देने की मांग उठी है। हिंदू संगठन ने मांग की है कि नवरात्र में हिंदू शासकीय कर्मचारियों को देर से ऑफिस आने और घर जल्दी जाने की छूट मिलनी चाहिए। हिंदू संगठन ने इंडिया टीवी से कहा- "हम यह मांग करते हैं कि शासकीय कर्मचारी को प्रातः 12:00 बजे ऑफिस जाने के समय की सुविधा दी जाए और 12:00 बजे वह ऑफिस में उपस्थिति दर्ज करें और शाम को 4:00 बजे उसे छुट्टी दे दी जाए।"

क्या है पूरा मामला?

जिस प्रकार से रमजान के पूरे महीने में मुस्लिम धर्म और लंबियों को इबादत करने में छूट प्रदान की जाती है संस्कृति बचाओ मंच मध्य प्रदेश में हिंदू कर्मचारियों के लिए यह मांग कर रहा है। संगठन ने कहा है कि- " तेलंगाना में आदेश लागू हुआ कि रमजान के महीने में मुसलमानों को इबादत करने के लिए छूट दी जाए। आपके यहां पांच वक्त की नमाज होती है। हमारे यहां प्रातः 5:00 से अनुष्ठान प्रारंभ होता है तो अगर दिनभर भी अनुष्ठान करेगा, कोई सप्तचंडी, सप्तशती हवन करता है, कोई प्रतिदिन नित्य हवन करता है, कोई ज्वार अपने शरीर पर ढ़ोता है। तो वह भी तो अनुष्ठान करते हैं। अगर आपको काम करना है तो सबके लिए समान अधिकार रखिए। संस्कृति बचाओ मंच ने कहा कि हम यह मांग करते हैं कि शासकीय कर्मचारी को प्रातः 12:00 बजे ऑफिस जाने का समय दिया जाए, इसके बाद 12:00 बजे वह ऑफिस में उपस्थिति दर्ज करें और शाम को 4:00 बजे उसे छुट्टी दे दी जाए, जिससे वह मां की आराधना और मां का अनुष्ठान विधिवत कर सके और देश में और विश्व के सुख समृद्धि की कामना के लिए भी मां भगवती से प्रार्थना कर सके।"

CM को पत्र लिखेंगे- हिंदू संगठन

संस्कृति बचाओ मंच ने कहा- "एक बात बताइए हम मांग यह कर रहे हैं कि आप बात करते हैं समानता की तो समानता तो हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई इसी भारत माता के चार सिपाही। तो चारों सिपाही के साथ समानता होनी चाहिए। एक सिपाही के साथ ऐसा क्यों कर रहे हो। वह कोई विशेष कोटे से आए हैं क्या? अगर वह वीआईपी कोटे से आए हैं तो बात अलग है। यहां पर एक विधान एक प्रधान और एक निशान ही चलेगा। मुख्यमंत्री जी से समय नहीं मिल रहा है तो हम स्पीड पोस्ट पत्र लिखकर यह मांग करेंगे।"

ये भी पढ़ें- भोपाल सेंट्रल जेल में ईद के मौके पर कैदियों को नहीं मिलेगा परिजनों से खुली मुलाकात का मौका, सामने आई ये वजह

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने की अनुमति दी, ट्रायल में नहीं हुआ था कोई नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।