1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: छतरपुर में मस्जिद के अंदर बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, फिर सामने आई ये बात

मध्य प्रदेश: छतरपुर में मस्जिद के अंदर बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, फिर सामने आई ये बात

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 22, 2024 05:52 pm IST,  Updated : Oct 22, 2024 06:00 pm IST

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक मस्जिद के अंदर बम की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि जांच में जो सामने आया, वो हैरान करने वाला था। जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची थीं।

bomb- India TV Hindi
बम की सूचना से हड़कंप Image Source : INDIA TV

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक मस्जिद के अंदर बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। किसी अज्ञात शख्स ने मस्जिद में बम होने का एक पत्र छोड़ा था। इस मामले के सामने आने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची थी। लेकिन जो बात सामने आई, वो हैरान करने वाली है।

क्या है पूरा मामला?

छतरपुर में मस्जिद में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। अज्ञात शख्स ने मस्जिद में बम होने की सूचना भरा पत्र छोड़ा था। जिसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मस्जिद परिसर में बम की तलाश में जुट गई। 

सीएसपी सहित भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा था। हालांकि जांच में बम की सूचना की बात अफवाह निकली। बम होने का पत्र सिविल लाइन थाना के सुल्तानुल हिन्द मस्जिद में बम होने का खत मिला था। 

जबलपुर में धमाका

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (हथियार बनाने वाली कंपनी) में हालही में जबरदस्त धमाका हुआ था। जिले के खमरिया में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट से दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी जबकि 9 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए थे। जानकारी के अनुसार, कंपनी के एफ 6 सेक्शन में यह धमाका हुआ था। धमाका इतना तेज था कि बिल्डिंग का एक हिस्सा धराशायी हो गया था। मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की खबर भी आई थी।

जानकारी के अनुसार, धमाके में इमारत का एक हिस्सा ढह गया और खबर है कि कई मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। प्रशासन प्रभावित लोगों की पहचान करने और उनकी मदद के लिए बचाव अभियान चला रहा है। इस दुखद दुर्घटना में दो श्रमिकों की मौत की पुष्टि की गई है और गंभीर रूप से घायल नौ अन्य का इलाज किया जा रहा है। आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंची हैं। विस्फोट की वजह अभी सामने नहीं आई है। (इनपुट: प्रेम गुप्ता)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।