1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: राजगढ़ जिले में 50 से ज्यादा किन्नरों ने की सनातन धर्म में वापसी, सामने आया VIDEO

मध्य प्रदेश: राजगढ़ जिले में 50 से ज्यादा किन्नरों ने की सनातन धर्म में वापसी, सामने आया VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 06, 2026 11:32 pm IST,  Updated : Jun 06, 2026 11:52 pm IST

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में 50 से ज्यादा किन्नरों ने सनातन धर्म में वापसी कर ली है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

transgender- India TV Hindi
50 से ज्यादा किन्नरों ने की सनातन धर्म में वापसी Image Source : REPORTER INPUT

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में पहली बार किन्नर समाज के द्वारा किन्नर महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस किन्नर महासम्मेलन में देशभर के किन्नर महामंडलेश्वर और संत शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में पट्टाभिषेक, शोभायात्रा और धार्मिक अनुष्ठान और श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शहर के वल्लभा परिसर में किया गया। 

 50 से ज्यादा किन्नरों ने की घर वापसी

इस दौरान 50 से ज्यादा किन्नरों की सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई। इस दौरान किन्नर संतों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सनातन धर्म की महिमा बताई। इस कार्यक्रम में जगद्गुरु काजल ठाकुर मां (भोपाल) के सान्निध्य में आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी राजगढ़ की किन्नर गुरु मां मीना नायक व उनकी टीम की रुपाली नायक, जन्नत नायक, माधुरी नायक, तुलसी नायक ने संभाली। 

इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा में विश्व की दूसरी किन्नर कथा वाचक हेमलता मां कंठस्थ के श्रीमुख से लोग कथा का आनंद ले रहे हैं।

गौरतलब है कि देश में बड़े स्तर पर लोग धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। हालही के महीनों में इस्लाम धर्म को मानने वाले कई लोगों ने सनातन में वापसी की है और ये बताया है कि वह अपने मन से सनातन में वापस आए हैं क्योंकि उन्हें लगा कि सनातन ही सही रास्ता है। 

हालांकि धर्म परिवर्तन शुरू से ही एक सेंसटिव मुद्दा रहा है। कई मौकों पर ये भी सामने आया है कि लोगों ने सनातन को त्यागकर इस्लाम या ईसाई धर्म को अपनाया। इस बीच लव जिहाद भी एक बड़ी सामाजिक बुराई के रूप में सामने आया है, जिसका इस्तेमाल धर्म परिवर्तन के लिए किया जाता रहा है।

धर्म जगत के लोग मानते हैं कि स्वेच्छा से अगर कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन करता है तो कोई विवाद की बात नहीं है लेकिन लव जिहाद के जरिए अगर किसी का धर्म परिवर्तन करवाया जाता है, या फिर धन देकर किसी का धर्म बदलवाया जाता है तो ये न केवल बुरी बात है बल्कि दंडनीय अपराध है। इसको लेकर सरकारें भी अलर्ट मोड में हैं और ऐसे मामले सामने आने पर सख्त कार्रवाई भी की जाती है। फिलहाल 50 से ज्यादा किन्नरों का सनातन में वापस आना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। (रिपोर्ट- गोविंद सोनी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।