1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 20, 2020 07:16 pm IST,  Updated : Jun 20, 2020 07:17 pm IST

उन्होंने कहा कि शनिवार को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है और रविवार सुबह तक भोपाल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों तथा सीधी, सिंगरौली, रीवा, मंडला एवं बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा हो सकती है।

Rain- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

भोपाल. मध्य प्रदेश के विभिन्न भागों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण प्रदेश में एक जून से लेकर अब तक 142 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने शनिवार को दी।

उन्होंने कहा कि शनिवार को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है और रविवार सुबह तक भोपाल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों तथा सीधी, सिंगरौली, रीवा, मंडला एवं बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा हो सकती है।

मिश्रा ने बताया, ''ग्वालियर, भिण्ड एवं जबलपुर जिलों को छोड़कर राज्य के बाकी जिलों में एक जून से 20 जून के बीच औसत से अधिक बारिश हुई है। एक जून से अब तक मध्यप्रदेश में 131.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।''

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में एक जून से 20 जून तक सामान्यत: 54.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है लेकिन इस बार 142 प्रतिशत अधिक बारिश हुई।

मिश्रा ने बताया कि ग्वालियर में इस अवधि में सामान्यत: 30.2 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन एक जून से अब तक केवल 16.9 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से भिण्ड एवं जबलपुर जिलों में भी इस अवधि में होने वाली बारिश से कम वर्षा दर्ज की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।