1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP: साइबर सेल की मदद से पकड़ा गया गैंगरेप का आरोपी महंत सीताराम, ये था प्लान

MP: साइबर सेल की मदद से पकड़ा गया गैंगरेप का आरोपी महंत सीताराम, ये था प्लान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2022 04:39 pm IST,  Updated : Mar 31, 2022 04:39 pm IST

पुलिस ने रीवा रेप मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 2 आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार महंत सीताराम पर बीते 28 मार्च को एक नाबालिग से रेप करने का आरोप लगा था।

गैंगरेप आरोपी महंत सीताराम गिरफ्तार- India TV Hindi
गैंगरेप आरोपी महंत सीताराम गिरफ्तार Image Source : ANI

Highlights

  • वारदात को अंजाद देने के बाद से फरार चल रहा था आरोपी महंत
  • साइबर सेल की मदद से पकड़ा गया महंत सीताराम
  • सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस की दी थी सख्त हिदायत

रीवाः मध्य प्रदेश के रीवा में बलात्कार के आरोपी महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महंत सीताराम को सिंगरौली जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी महंत अपना हुलिया बदलकर यूपी भागने कि फिराक में था। पुलिस ने रीवा रेप मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 2 आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार महंत सीताराम पर बीते 28 मार्च को एक नाबालिग से रेप करने का आरोप लगा था। आरोपी महंत तभी से फरार चल रहा था। जिसे आज पुलिस ने सिंगरौली जिसे से गिरप्तार कर लिया है। 

नाबालिग लड़की से रेप की इस घटना के बाद से ही मध्य प्रदेश पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार करने का दबाव था। वहीं दूसरी तरफ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी पुलिस को इस मामले में आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी महंत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार महंत के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। उसपर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में लग गई है। वहीं पुलिस को इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है जबकि अभी भी 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।