1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर VIP एरिया में निकला खतरनाक कोबरा, सबके उड़ गए होश; VIDEO

राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर VIP एरिया में निकला खतरनाक कोबरा, सबके उड़ गए होश; VIDEO

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 18, 2026 08:00 pm IST,  Updated : Sep 18, 2026 08:15 pm IST

इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की तैयारियों के बीच आज उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब कार्यक्रम स्थल पर एक काला कोबरा दिखाई दिया। सांप उसी VIP डोम में घुस गया, जिसे राहुल गांधी और कांग्रेस के सीनियर नेताओं के लिए तैयार किया गया है।

snake- India TV Hindi
जिस मंच से राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे, उसके पास खतरनाक काला कोबरा नजर आया। Image Source : PTI/REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के इंदौर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर काला कोबरा दिखाई दिया। 19 सितंबर को होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की तैयारियों के बीच डोम में काला कोबरा निकल आने से वहां काम करे कर्मचारियों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।  

VIP डोम में राहुल और सीनियर कांग्रेस नेताओं के ठहरने की व्यवस्था

बता दें कि जिस मंच से राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत छात्रों से संवाद करेंगे, उसके पास ही सांप नजर आया है। कार्यक्रम की तैयारियों में लगे मजदूरों ने जब डोम के पास काला कोबरा देखा तो वहां हड़कंप मच गया। उसके बाद सांप सीधे VIP लाउंज में जा घुसा। इसी VIP डोम में कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस के बड़े नेता रुकेंगे। VIP डोम में फ्रेश होने और कुछ देर आराम के लिए वेटिंग एरिया बनाया गया है।

रेस्क्यू करते हुए स्नेक कैचर।
Image Source : REPORTER INPUTरेस्क्यू करते हुए स्नेक कैचर।

स्नेक कैचर ने संभाला मोर्चा

सांप के अंदर पहुंचने की सूचना मिलते ही वहां मौजूद लोगों में चिंता बढ़ गई। कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे लोगों ने सांप को देखकर तत्काल वहां से दूरी बना ली और इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी। सांप को पकड़ने के लिए कांग्रेस ने तुरंत स्नेक कैचर को बुलाया गया जिसने सांप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। घटना के बाद VIP डोम के आसपास सावधानी बरती जा रही है, ताकि कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं, आपको बता दें कि हाल ही में रीवा के एक अस्पताल का कारनामा सुर्खियों में आया था। यहां कुत्ता काटने पर युवक को सांप काटने वाला इंजेक्शन लगा दिया गया।  

देखें वीडियो-

कार्यक्रम में छात्रों के मुद्दे उठाते हैं राहुल

इंदौर में होने वाला राहुल गांधी का कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' अभियान का हिस्सा है। इसमें राहुल छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। इस अभियान के जरिए राहुल प्रश्नपत्र लीक, महंगी शिक्षा, सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठा रहे हैं। इस अभियान के तहत अब तक कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में चार कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। 

(रिपोर्ट- भारत पाटिल)

यह भी पढ़ें-

सांप काटने से दो मासूम भाई-बहन की हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।