1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. राजगढ़ में एक साथ उठी चार अर्थियां, एक ही चिता पर पिता-बेटे समेत 4 लोगों का अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम, नहीं जले चूल्हे

राजगढ़ में एक साथ उठी चार अर्थियां, एक ही चिता पर पिता-बेटे समेत 4 लोगों का अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम, नहीं जले चूल्हे

 Published : Jul 07, 2026 09:53 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 09:53 pm IST

एमपी के सीहोर जिले में सोमवार को हुए भयावह सड़क हादसे ने राजगढ़ के भियापुरा गांव का एक परिवार उजाड़ दिया। मंगलवार को जब गांव से एक साथ बाप-बेटे और दो चचेरे भाइयों की चार अर्थियां निकलीं तो हर किसी की आंख नम हो गई।

एक साथ उठीं चार...- India TV Hindi
एक साथ उठीं चार अर्थियां। Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार दोपहर को एक ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। जिले के आष्टा शुजालपुर मार्ग पर मैना के पास गोदी जोड़ पर हुए इस हादसे में राजगढ़ जिले के 5 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें बाप-बेटे सहित दो चचेरे भाई शामिल हैं। मंगलवार को कालीपीठ थाना क्षेत्र के भियापुरा गांव में गमगीन माहौल में एक साथ इन सभी की अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान बाप-बेटे और दो चचेरे भाइयों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। इस हादसे की बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। गांव में किसी भी घर में चूल्हे नहीं जले और किसी ने अन्न ग्रहण तक नहीं किया।

मृतकों और घायलों के नाम-

इस हादसे में भियापुरा गांव निवासी देवी राम तंवर (60), उनके बेटे बने सिंह तंवर (25), चचेरे भाई भगवान सिंह तंवर (45), गुलाब सिंह तंवर (32) की मौत हुई है। जबकि राजाराम पुत्र सुंदरलाल (45) निवासी बिहरपुर, इंदरसिंह पुत्र नंदराम()55, राधेश्याम पुत्र देवीराम (38), हेमराज पुत्र मांगीलाल (25) घायल हो गए। ये सभी राजगढ़ जिले के निवासी हैं।

एक चिता पर 4 लोगों का अंतिम संस्कार।
Image Source : REPORTER INPUTएक चिता पर 4 लोगों का अंतिम संस्कार।

बने सिंह के इलाज के लिए जा रहे थे सभी लोग 

ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि मृतक बने सिंह तंवर पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसके इलाज के लिए पिता देवी राम तंवर और भगवान सिंह, गुलाब सिंह रिश्तेदार सिमलादे गांव निवासी अमर सिंह तंवर की बोलोरो गाड़ी लेकर देवास जिले के कांटाफोड़ गांव जा रहे थे। तभी सीहोर जिले के आष्टा के पास गोदी जोड़ के समीप सामने से आ रहे ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो चालक सहित 5 लोगों की मौत हो गई।

गांव में किसी के घर नहीं जला चूल्हा

भियापुरा गांव में एक साथ चार अर्थियां उठने के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। हर किसी की आंखों में आंसू थे। गांव की किसी भी घर में ना तो चूल्हे जले और ना ही किसी ने अन्न ग्रहण किया। मृतक देवीराम तंवर की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि छोटे बेटे बने सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर इलाज के लिए देवास जिले काटाफोड़ गांव जा रहे थे तभी हादसा हो गया। इस हादसे में पति और बेटे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हादसे से परिवार उजड़ गया घर में कमाने वाले चले गए। अब छोटे-छोटे बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा।

(रिपोर्ट- गोविंद सोनी)

यह भी पढ़ें-

बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाई मां, कुछ ही मिनटों में तोड़ा दम, घर से एक साथ उठीं दो अर्थियां

कर्ज के बोझ ने छीनी तीन जिंदगियां: एक साथ उठीं पत्नी और 2 बेटियों की अर्थियां, पिता की हालत नाजुक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।