भोपाल: ट्विशा शर्मा हत्याकांड मामले की आरोपी रिटायर्ड जज गिरीबाला के भोपाल स्थित घर से देर रात चोरी हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। चोरों ने देर रात करीब 2 बजे घटना को अंजाम दिया।
क्या है पूरा मामला?
ट्विशा शर्मा की हत्या मामले की आरोपी और रिटायर्ड जज गिरीबाला के घर देर रात चोरी की वारदात हुई है। हाईप्रोफाइल मामले से जुड़े इस घर में हुई चोरी के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक देर रात 2 बजे करीब तीन नकाबकोश चोर गिरीबाला के घर में घुसे और वहां से सोने के जेवरात समेत कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए।
घटना के बाद चोरों और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई
बताया जा रहा है कि घटना के बाद इलाके में गश्त कर रहे चार्ली वाहन के पुलिसकर्मियों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान चोरों ने पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस की कार्रवाई के बीच चोर, चोरी का सामान मौके पर छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब गिरीबाला के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस, चोरी गए सामान और दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है। वहीं, हाईप्रोफाइल मामले से जुड़े घर में चोरी होने के बाद सुरक्षा और जांच को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। भोपाल में देर रात हुई इस चोरी की वारदात के बाद पुलिस अब हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।
एसीपी का सामने आया बयान
एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि पूर्व जज गिरीबाला सिंह के घर देर रात 3 नकाबपोष चोर घुसे थे। नकाबपोश बदमाश पीछे से 1st फ्लोर पर बने दरवाजे से अंदर घुसे थे, चूंकि अभी गिरीबाला सिंह ओर उनका छोटा बेटा समर्थ सिंह जेल में हैं तो घर में सिर्फ उनका बड़ा बेटा था। परिवारजनों ने सुबह देखा कि कमरे का सामान बिखरा हुआ था तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और और क्षेत्र में घूम रही चार्ली घर के आसपास जब सर्चिंग अभियान चलाया गया तो तीन संदिग्ध आदमी घूमते हुए दिखाई दिए, पुलिस ने उनसे जब पूछताछ की तो तीनों आदमी ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की ओर तीनों संदिग्ध चोर भाग निकले और उनके पास जो बैग था वह वहां पर छोड़कर चले गए, बैग में कुछ चांदी की कटोरी और कुछ डॉक्यूमेंट मौजूद थे।
एसीपी ने बताया कि पुलिस के पास जब गिरीबाला सिंह का बेटा पहुंचा तो उन्होंने थाने में बताया कि हम लोग घर में सो रहे थे। सुबह जब देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था तो हम लोग तुरंत थाने आए। अभी पुलिस पड़ताल कर रही है कि घर से कितना सामान चोरी हुआ है क्योंकि परिवारजनों का कहना है कि हमको भी ज्यादा इसका नॉलेज नहीं है कि क्या क्या सामान चोरी हुआ है। मगर पुलिस पूछताछ कर रही है कि बैग में जो चांदी के कप और भी कुछ जरूरी आइटम्स मिले हैं, क्या सच में वह गिरीबाला सिंह के घर के हैं, परिवार द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उन संदिग्धों को लगातार ढूंढने का प्रयास कर रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है जांच पूरी होने के बाद ही बताया जाएगा कि गिरीबाला सिंह के यहां से क्या-क्या सामान चोरी हुआ। तीनों संदिग्ध आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। एसीपी बोले जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें-
हाईकोर्ट ने रद्द की आरोपी गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत, ट्विशा शर्मा केस पर कहीं बड़ी बातें