मध्यप्रदेश के विदिशा से एक किसान की ट्रेन से कटकर मौत ने सियासी पारा अचानक चढ़ गया। किसान ने कांगेस के पूर्व विधायक शशांक भार्गव पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान , स्थानीय बीजेपी विधायक मुकेश टंडन को जान से मारने की सुपारी देने के आरोप लगाकर मृतक ने पहले अपना वीडियो बनाया फिर ट्रेन से कटकर आत्म हत्या कर ली। बता दें कि शशांक भार्गव पहले कांग्रेस से विधायक रहे हैं, फिर हार के बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे।
क्या है पूरा मामला?
मौत से पहले किसान ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें उसने ऐसे आरोप लगाए जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। पहली नजर में मामला आत्महत्या का लगा लेकिन जैसे ही मृतक का VIDEO सामने आया पूरी कहानी बदल गई। मौत से ठीक पहले बनाए गए वीडियो में किसान ने गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विदिशा विधायक मुकेश टंडन को लेकर “सुपारी” जैसी बात कही गई। इतना ही नहीं पूर्व विधायक शशांक भार्गव पर आरोप लगाए गए कि वे इन नेताओं को जान से मरवाने का दबाव बना रहे थे।
मृतक के बेटे ने किया बड़ा खुलासा
मामला यहीं नहीं रुका। मृतक के बेटे दीपक गुर्जर ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि पूर्व विधायक शशांक भार्गव, किसान पर दबाव बना रहे थे कि पैसा तभी मिलेगा जब वह इन लोगों को नुकसान पहुंचाए। बताया जा रहा है कि मृतक किसान, शशांक भार्गव की जमीन कोली से लेकर खेती करता था। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है और पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
दूसरी ओर विदिशा किसान आत्महत्या मामले में सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि क्या परिस्थिति होगी कि किसान ने वीडियो बनाकर कहा की बीजेपी का नेता मुझे शिवराज सिंह चौहान की हत्या करने के लिए कह रहा है, दूसरे दिन किसान की लाश मिलती है। घटना ने साबित किया मध्य प्रदेश में जंगल राज, प्रदेश में बीजेपी का नेता अधिकारी की हत्या कर देता है, बीजेपी के विधायक अधिकारियों को धमकी देते हैं।
ये भी पढ़ें- सीधी जेल में संदिग्ध मौत: “8 घंटे पहले मौत” के खुलासे से मचा हड़कंप